गौतम गंभीर के बाद कौन होगा टीम इंडिया का हेड कोच? रेस में ये 3 नाम सबसे आगे

Published - 03 Sep 2026, 02:44 PM | Updated - 03 Sep 2026, 02:47 PM

Gautam Gambhir 1

टीम इंडिया के हालिया प्रदर्शन ने मुख्य कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं. टेस्ट क्रिकेट में टीम के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद भारत को उनकी कोचिंग में आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर भी हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद से ही उनकी रणनीतियों पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं.

इस बीच उनको हेड कोच के पद से हटाने की मांग भी उठी. वहीं, अब फैंस के बीच इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं कि अगर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) से यह जिम्मेदारी छिनी जाती है, तो उनकी जगह कौन ले सकता है. ऐसे में चलिए इस लेख के जरिए जानते हैं उन 4 दिग्गजों के बारे में जो भविष्य में टीम इंडिया के हेड कोच की कुर्सी संभाल सकते हैं.

Gautam Gambhir के बाद कौन बन सकता है टीम इंडिया का हेड कोच?

वीवीएस लक्ष्मण

VVS Laxman 1

नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) के मौजूदा प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण का नाम टीम इंडिया का हेड कोच बनने की रेस में सबसे आगे माना जा रहा है. वह कई मौकों पर टीम के लिए अंतरिम कोच की भूमिका निभा चुके हैं. जुलाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में उन्हें टीम की कोचिंग का जिम्मा सौंपी गया था. उनके नेतृत्व में भारत ने शानदार जीत हासिल की थी. वहीं, अब रिपोर्ट्स आ रही है कि बीसीसीआई एशियन गेम्स के लिए भी वीवीएस लक्ष्मण को हेड कोच नियुक्त कर सकता है.

बुमराह, हर्षित, सुंदर, नीतीश नहीं हुए फिट, तो फिर ये 4 खिलाड़ी लेंगे अफगानिस्तान टी20 सीरीज में हिस्सा

आशीष नेहरा

आईपीएल में गुजरात टाइटंस के हेड कोच के तौर पर काम कर चुके आशीष नेहरा को भविष्य में टीम इंडिया का हेड कोच बनने का दावेदार माना जा रहा है. उनके पास कोचिंग का काफी अनुभव है. बेहतरीन मैन-मैनेजमेंट स्किल के कारण भारतीय क्रिकेट बोर्ड उन पर दांव खेल सकता है. युवा खिलाड़ियों के साथ काम करने और सीमित ओवरों के क्रिकेट की जरूरतों को समझने में माहिर हैं. बीसीसीआई गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के बाद उन्हें हेड कोच बनाने पर विचार कर सकती है.

वीरेंद्र सहवाग

इस सूची का तीसरा नाम पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का है. उनके पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का लंबा अनुभव है, जो टीम के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है. उनकी बेबाक और आक्रमक क्रिकेट की सोच टीम इंडिया को बुलंदियों तक पहुंचाने के साथ-साथ एक नया दृष्टिकोण दे सकती है. यही वजह है कि वीरेंद्र सहवाग को गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के रिपलेसमेंट के रूप में देखा जा रहा है.

चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर नहीं किए जाएंगे बर्खास्त, इतने समय तक रहेंगे टीम इंडिया के चयनकर्ता

Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com