चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर नहीं किए जाएंगे बर्खास्त, इतने समय तक रहेंगे टीम इंडिया के चयनकर्ता
Table of Contents
Ajit Agarkar's tenure update: भारतीय क्रिकेट में दो साल से काफी उथल-पुथल मची हुई है। जब से गौतम गंभीर हेड कोच बने हैं, तब से कई बड़े फैसले लिए जा चुके हैं। जहां काफी सारे लोग सिर्फ गंभीर को क्रेडिट दे रहे हैं। वहीं, एक वर्ग ऐसा भी है, जो मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का पक्ष ले रहा है। अगरकर ने जुलाई 2023 में चीफ सिलेक्टर का पद संभाला था और तब से अभी तक कार्यरत हैं।
BCCI ने शुरुआत में अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) को दो साल का कॉन्ट्रैक्ट दिया था, फिर उनके कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया। वहीं, कुछ समय पहले अगरकर ने 2027 वर्ल्ड कप तक एक्सटेंशन मांगा था लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में उन्हें हटाए जाने की संभावना जताई जा रही थी। अब इस पूरे मामले को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है।
Ajit Agarkar के चीफ सिलेक्टर पद पर बने रहने को लेकर आया बड़ा अपडेट

हाल ही में आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया की सीरीज हार के साथ-साथ रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर भी काफी विवाद हुआ। जहां चयन समिति की तरफ से बताया गया कि इंग्लैंड सीरीज रोहित के लिए अंतिम होगी। वहीं, बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि रोहित जब तक योजनाओं का हिस्सा हैं, खेलते रहेंगे।
इसी वजह से अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) और BCCI के बीच दरार होने की संभावना जताई गई और माना जा रहा था कि सितंबर 2026 के बाद उन्हें हटा दिया जाएगा लेकिन अब लगता है कि चीजें ठीक हुई हैं। इसी वजह से बोर्ड के कुछ अधिकारियों का मानना है कि अगरकर को हटाया नहीं जाना चाहिए और उन्हें वर्ल्ड कप 2027 तक पद पर रखना चाहिए।
BCCI की AGM में हो अगरकर के फ्यूचर को लेकर हो सकता है फैसला
मुंबई में आज BCCI की सालाना वार्षिक बैठक हो रही है, जिसमें तमाम अधिकारियों के साथ-साथ चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर (Ajit Agarkar), सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हेड वीवीएस लक्ष्मण, हेड कोच गौतम गंभीर, टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल और टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर भी मौजूद रहेंगे। इस मीटिंग के लिए अगरकर के अलावा अन्य सभी लोग पहुंच गए हैं। यह दिग्गज मीटिंग को ऑनलाइन ज्वाइन करेगा।
2027 वर्ल्ड कप तक एक्सटेंशन मिलने की संभावना
रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि BCCI के कुछ अधिकारियों का समर्थन अजीत अगरकर को है। उन्हें लगता है कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति के पास सही डायरेक्शन और प्लानिंग है। इसी वजह से अगरकर को इतने बड़े टूर्नामेंट से पहले हटाना सही नहीं होगा। इसी वजह से उनका कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज ODI सीरीज खेलेंगे ये 15 भारतीय खिलाड़ी, रोहित-विराट के नाम भी शामिल