वेस्टइंडीज ODI सीरीज खेलेंगे ये 15 भारतीय खिलाड़ी, रोहित-विराट के नाम भी शामिल
Table of Contents
India vs West Indies: अपनी पिछली वनडे सीरीज में इंग्लैंड के हाथों 2-1 से हार का सामना करने वाली भारतीय टीम की इसी महीने फिर से ODI फॉर्मेट में वापसी होने वाली है। भारत को वेस्टइंडीज की 8 व्हाइट बॉल मैचों के लिए मेजबानी करनी है। इस दौरान दोनों के बीच 3 वनडे मुकाबले भी खेले जाएंगे।
इस सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से होगी और 3 अक्टूबर तक चलेगी। इसके लिए BCCI जल्द ही भारतीय टीम के स्क्वाड का ऐलान करेगा। किन खिलाड़ियों को जगह मिलेगी और कौन बाहर होगा, इस पर सभी की नजर है। ऐसे में हम आपको भारत (India)के 15 सदस्यीय संभावित स्क्वाड की जानकारी देने जा रहे हैं।
एशियन गेम्स 2026 के कारण India के 9 खिलाड़ी वेस्टइंडीज सीरीज से हो सकते हैं बाहर

भारत (India) को एशियन गेम्स में 24 सितंबर से पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेना है, जिसमें उसने पिछली बार गोल्ड मेडल जीता था। इस बार भी भारतीय टीम को स्वर्ण पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, क्योंकि BCCI ने अपने प्रमुख खिलाड़ियों को भेजने का फैसला किया है। यह टूर्नामेंट 3 अक्टूबर तक चलेगा। इसी वजह से इसका टकराव वेस्टइंडीज वनडे सीरीज से होगा।
एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में 9 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो वनडे टीम में भी खेलते हैं। इन खिलाड़ियों में श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह शामिल हैं। अय्यर तो वनडे टीम के उपकप्तान हैं। वहीं, किशन को दूसरे विकेटकीपर के रूप में ODI टीम में चुना जाता है।
दुबे को इंग्लैंड वनडे सीरीज में हार्दिक पांड्या और नितीश की गैरमौजूदगी में मौका मिला था। अभी हार्दिक फिट नहीं हैं और नितीश एशियन गेम्स के स्क्वाड में हैं, जिसमें दुबे भी शामिल हैं। इसी वजह से उनका भी भारत (India) के लिए वेस्टइंडीज सीरीज खेलना मुश्किल ही है। अक्षर, सुंदर, बुमराह, हर्षित और अर्शदीप भी वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।
रोहित-विराट के नजर आने की संभावना, गायकवाड़ और पंत की भी वापसी हो सकती है
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा के चयन पर सभी की नजर रहेगी, क्योंकि इंग्लैंड दौरे के बाद उनके संन्यास लेने की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, अभी कुछ भी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता है। विराट कोहली का खेलना तय लग रहा है। वहीं, भारतीय कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी में यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत को भी चुना जा सकता है। इन्हें अय्यर और ईशान की गैरमौजूदगी का फायदा मिल सकता है।
अक्षर पटेल की गैरमौजूदगी में रवींद्र जडेजा को चुना जा सकता है। वहीं, हर्ष दुबे, गुरनूर बरार और प्रिंस यादव को फिर से मौका मिल सकता है।
वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारत (India) का 15 सदस्यीय संभावित स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, रवींद्र जडेजा, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव
यह भी पढ़ें: इस पाकिस्तानी खिलाड़ी पर लगेगा 2 साल का लंबा बैन, किया ये शर्मनाक काम
Tagged:
shubman gill Virat Kohli team india Rohit Sharma west indies cricket team IND vs WI ODI Series