इस पाकिस्तानी खिलाड़ी पर लगेगा 2 साल का लंबा बैन, किया ये शर्मनाक काम

Published - 03 Sep 2026, 09:42 AM | Updated - 03 Sep 2026, 10:26 AM

Pakistan 4

2 year ban threat on Pakistan's player: पाकिस्तान क्रिकेट में कुछ न कुछ कंट्रोवर्सी होती रहती है, जिसकी वजह से उनकी खिल्ली उड़ाई जाती है। बाबर आजम की कप्तानी में टीम इंग्लैंड के दौरे पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है, जिसके पहले दो मैचों में हार की वजह से पाकिस्तान के हाथ से सीरीज निकल गई। लॉर्ड्स में दूसरा मैच खेला गया, जिसमें मेहमान टीम को 194 रन से हार का सामना करना पड़ा।

हालांकि, इस हार से ज्यादा पाकिस्तान (Pakistan) क्रिकेट में मची उथल-पुथल की चर्चा हो रही है। 9 सितंबर से बर्मिंघम में होने वाले टेस्ट के लिए PCB ने 7 खिलाड़ियों को बाहर कर दिया। इसके बाद, चयन समिति के सदस्य मिस्बाह उल हक़ ने अपना इस्तीफ़ा दे दिया। वहीं, पाकिस्तान बोर्ड ने सेलेक्शन पैनल को मोहम्मद रिज़वान और इमाम उल हक़ के चयन के लिए कारण बताओ नोटिस भेज दिया। अब इमाम पर दो साल के बैन का खतरा मंडरा रहा है।

चोट को लेकर फंसे Pakistani बल्लेबाज इमाम उल हक़

Pakistan 5

इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट में खेलने वाले पाकिस्तानी ओपनर इमाम उल हक़ को लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन फील्डिंग के दौरान चोट लग गई थी। इसके बाद, उन्होंने पहली पारी में बल्लेबाजी नहीं की, जिस पर काफी ज्यादा बात हुई, क्योंकि पाकिस्तान (Pakistan) की टीम सिर्फ 110 पर ऑल आउट हो गई। इसी वजह से इमाम के बल्लेबाजी के लिए न आने के फैसले पर सवाल उठे।

हालांकि, मैच के चौथे दिन के खेल की शुरुआत से पहले इमाम उल हक़ मैदान पर आए और बल्लेबाजी का अभ्यास करते दिखे। संभावना जताई गई कि शायद वे बल्लेबाजी के लिए आएं लेकिन पाकिस्तान की दूसरी पारी में भी उन्होंने ड्रेसिंग रूम में ही रहने का फैसला किया। पाकिस्तान (Pakistan) ने 10 बल्लेबाजों के साथ खेला और 389 के लक्ष्य का पीछा करते हुए 194 पर ढेर हो गया।

इमाम उल हक़ पर PCB कर सकता है कड़ी कार्रवाई

पाकिस्तानी ओपनर इमाम उल हक़ की चोट को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इमाम पर झूठी इंजरी का आरोप लगाया जा रहा है। इसी वजह से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उनके खिलाफ जांच का आदेश दिया है। Geo न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, PCB इस घटना से जुड़े विवाद की जांच के लिए एक उच्च-स्तरीय जांच समिति गठित कर रहा है।

दो साल के बैन का मंडराया खतरा

सूत्रों ने बुधवार को बताया कि पाकिस्तान (Pakistan) के बल्लेबाज़ इमाम-उल-हक पर लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान लगी चोट से जुड़े विवाद के कारण दो साल तक का प्रतिबंध लग सकता है। बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के डायरेक्टर ऑफ हाई परफॉरमेंस आकिब जावेद ने भी इमाम उल हक़ पर कार्रवाई के संकेत दिए। उन्होंने साफ़ किया कि खिलाड़ी चोटिल होने पर भी मुश्किल समय में बल्लेबाजी के लिए आते हैं।

आकिब ने कहा कि मुझे इस बात की हैरानी है कि सिर्फ मसल के खिंचाव से कोई दोनों पारियों में बल्लेबाजी कैसे नहीं कर सकता। उन्हें कोशिश करनी चाहिए। अब जांच का सामना करना होगा।

यह भी पढ़ें: बुमराह, हर्षित, सुंदर, नीतीश नहीं हुए फिट, तो फिर ये 4 खिलाड़ी लेंगे अफगानिस्तान टी20 सीरीज में हिस्सा

Tagged:

PCB Pakistan Cricket Team Imam Ul Haq
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com