बुमराह, हर्षित, सुंदर, नीतीश नहीं हुए फिट, तो फिर ये 4 खिलाड़ी लेंगे अफगानिस्तान टी20 सीरीज में हिस्सा
Table of Contents
India vs Afghanistan: 13 सितंबर से भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। अफगान टीम की मेजबानी में होने वाली इस सीरीज का आयोजन दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। इसके लिए टीम इंडिया के 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान 1 सितंबर को किया गया। श्रेयस अय्यर को कप्तान के रूप में बरकरार रखा गया है। वहीं, उनके डिप्टी के रूप में फिर से तिलक वर्मा नजर आएंगे।
अफगानिस्तान (Afghanistan) टी20 सीरीज के लिए भारत ने जिम्बाब्वे दौरे के 8 खिलाड़ियों को बाहर किया और उनकी जगह कई प्रमुख नामों की वापसी हुई। इनमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा, ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी शामिल हैं। हालांकि, इन चारों का चयन खास शर्त पर हुआ है।
बुमराह, हर्षित, सुंदर और नीतीश को Afghanistan टी20 सीरीज के लिए साबित करनी होगी फिटनेस

अजित अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ उन्हीं 15 खिलाड़ियों को मौका दिया है, जो 24 सितंबर से जापान में एशियन गेम्स के अंतर्गत होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट में नजर आएंगे। इसी वजह से जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी को भी मौका मिला है। हालांकि, ये चारों ही खिलाड़ी अपनी-अपनी चोट से उबर रहे हैं। इसी वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ चयन फिटनेस रिपोर्ट पर निर्भर करेगा।
ये चारों फिटनेस साबित करने में हुए फेल, तो इन खिलाड़ियों को मिल सकती है जगह
बुमराह, हर्षित और सुंदर इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हुए थे। वहीं, नीतीश को अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ जून में खेली गई वनडे सीरीज के दौरान इंजरी हुई थी। तब से ये सभी खिलाड़ी बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं। अभी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि चारों खिलाड़ी अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शुरू होने तक फिट हो जाएंगे। इसी वजह से इनके बाहर होने का भी खतरा मंडरा रहा है।
अगर ये चारों अपनी फिटनेस नहीं साबित कर पाते हैं तो फिर इनकी जगह प्रिंस यादव, मयंक यादव, हर्ष दुबे और सूर्यांश शेडगे को चुना जा सकता है। मयंक, हर्ष और सूर्यांश जिम्बाब्वे सीरीज में भी नजर आए थे। वहीं, प्रिंस इंग्लैंड में खेले लेकिन उन्हें चोट लग गई थी। हालांकि, अब वो फिट हो गए हैं और चयन के लिए उपलब्ध हैं।
अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए भारत का 15 सदस्यीय स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान) अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर*, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा*
नोट: नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा का चयन फिटनेस के अधीन है।
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड का बड़ा ऑफर ठुकराकर माइकल हसी ने चुना अपना देश, ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए निभाएंगे ये जिम्मेदारी
Tagged:
team india afghanistan cricket team jasprit bumrah harshit rana Washington Sundar Nitish Kumar Reddy IND vs AFG T20 Series