इंग्लैंड का बड़ा ऑफर ठुकराकर माइकल हसी ने चुना अपना देश, ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए निभाएंगे ये जिम्मेदारी
Table of Contents
Michael Hussey turns down England's offer: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-1 से मिली हार के बाद ब्रेंडन मैकुलम को टेस्ट में हेड कोच के पद से हटा दिया था। उनकी जगह न्यूजीलैंड के ही पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग की नियुक्ति हुई, जो पिछले 2009 से आईपीएल में बतौर कोच नजर आ रहे थे। वहीं, बाद में चेन्नई की अन्य फ्रेंचाइजी की जिम्मेदारी भी संभाली।
अभी स्टीफन फ्लेमिंग ने अपनी जिम्मेदारी नहीं संभाली है, लेकिन उनके स्टाफ की खोज हो रही है। फ्लेमिंग ने आईपीएल में लंबे समय तक पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज माइकल हसी (Michael Hussey) के साथ काम किया है, जो CSK के बल्लेबाजी कोच हैं। इंग्लैंड ने भी हसी को इसी काम का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया।
इंग्लैंड के बल्लेबाजी कोच बनने से Michael Hussey ने किया इनकार

दरअसल, पिछले महीने माइकल हसी (Michael Hussey) ने सार्वजनिक तौर पर कहा था कि अगर उन्हें मौका मिला तो वे इंग्लैंड टीम के लिए स्टीफन फ्लेमिंग के साथ काम करना पसंद करेंगे। हालांकि, 'द गार्डियन' की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लेमिंग 51 साल के हसी को इंग्लैंड के लिए फुल-टाइम पद संभालने के लिए मना नहीं पाए।
माना जा रहा है कि माइकल हसी चाहते थे कि उन्हें इस रोल के साथ फ्रेंचाइजी क्रिकेट और ब्राडकास्टिंग से भी जुड़े रहने का मौका मिले। लेकिन इंग्लैंड टीम के साथ उन्हें ये सब छोड़ना पड़ता। इसी वजह से हसी ने फुल-टाइम बल्लेबाजी कोच का पद संभालने का ऑफर ठुकरा दिया।
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के साथ पार्ट-टाइम करने का ऑफर किया स्वीकार
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इंग्लैंड के ऑफर को मना करने के बाद, माइकल हसी (Michael Hussey) ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ पार्ट-टाइम कंसल्टेंसी के ऑफ़र को स्वीकार कर लिया है। यह ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी अच्छी खबर है, क्योंकि इस दिग्गज के पास बल्लेबाजों की समस्याओं को दूर करने का अच्छा खासा अनुभव है।
अपनी राष्ट्रीय टीम से जुड़ने के बावजूद माइकल हसी को फ्रेंचाइजी क्रिकेट में काम करने का मौका मिलेगा, साथ ही वे अपनी ब्रॉडकास्ट वाली भूमिकाओं को भी निभा पाएंगे।
इंग्लैंड के साथ पहले कर चुके हैं काम, इस बार नहीं बनाया मन
माइकल हसी को इंग्लैंड के साथ काम करने में दिक्कत नहीं है, क्योंकि वे पहले भी उनके साथ नजर आ चुके हैं। हसी ने 2022 T20 वर्ल्ड कप के दौरान पार्ट-टाइम कंसल्टेंट के तौर पर इंग्लैंड की कोचिंग टीम से जुड़े थे और इंग्लैंड ने वह टूर्नामेंट जीता था। हालांकि, टेस्ट टीम के साथ फुल टाइम रोल अपने साथ कई तरह की जिम्मेदारियां लाता है। इसी वजह से शायद हसी ने फ्लेमिंग के साथ काम करने से इनकार कर दिया।