अफगानिस्तान सीरीज के लिए अजीत अगरकर ने बदली टीम इंडिया की तस्वीर, जिम्बाब्वे दौरे के 8 खिलाड़ियों को किया बाहर

Published - 02 Sep 2026, 02:02 PM | Updated - 02 Sep 2026, 03:23 PM

Team India 25

टीम इंडिया (Team India) ने अपनी पिछली टी20 सीरीज जिम्बाब्वे दौरे पर खेली थी। इस दौरान 23 से 26 जुलाई तक तीन टी20 मुकाबले हुए और सभी में भारत ने बाजी मारी। अब तीन बार की टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम का सामना अफगानिस्तान से होना है। दोनों टीमों के बीच जून में टेस्ट और वनडे फॉर्मेट के मुकाबलों में भिड़ंत हुई थी लेकिन अब टी20 प्रारूप में टकराएंगी।

भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 से 17 सितंबर तक दिल्ली में तीन मैचों की टी20 सीरीज मुकाबले खेले जाएंगे। इस सीरीज के लिए 1 सितंबर को अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने भारतीय टीम (Team India) के 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान किया, जो जिम्बाब्वे दौरे से काफी अलग नजर आ रहा है।

Team India के स्क्वाड में हुए बड़े बदलाव

Team India 26

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। जिम्बाब्वे दौरे पर शामिल नहीं रहे संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह को इस बार 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है। वहीं, जिम्बाब्वे दौरे पर शामिल रहे आठ खिलाड़ियों को इस बार स्क्वाड से बाहर रखा गया है।

जिम्बाब्वे दौरे के लिए इन 8 खिलाड़ियों को मिला था मौका, अब हुए ड्रॉप

चयनकर्ताओं ने जिम्बाब्वे दौरे पर खेली गई टी20 सीरीज के लिए बल्लेबाजी विभाग में ज्यादा बदलाव नहीं किए थे लेकिन रिंकू सिंह की वापसी हुई थी। वहीं, कुछ युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिला था, जिनमें से कुछ ने डेब्यू भी किया था। ऐसे ही 8 खिलाड़ियों को अजीत अगरकर की चयन समिति ने टीम इंडिया से बाहर कर दिया है।

ये खिलाड़ी प्रभसिमरन सिंह, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, यश ठाकुर, मयंक यादव, प्रिंस यादव और अशोक शर्मा हैं। प्रभसिमरन और हर्ष को पूरी सीरीज के दौरान बेंच पर रखा गया था लेकिन अन्य खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिला था। हालांकि, अब इन आठों खिलाड़ियों को अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) में जगह नहीं मिली है।

अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान) अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर*, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा*

नोट: नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा का चयन फिटनेस के अधीन है।

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का शेड्यूल

तारीख मुकाबला समय स्थान
13 सितंबर 2026 पहला टी20: भारत बनाम अफगानिस्तान शाम 7:00 बजे अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
15 सितंबर 2026 दूसरा टी20: भारत बनाम अफगानिस्तान शाम 7:00 बजे अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
17 सितंबर 2026 तीसरा टी20: भारत बनाम अफगानिस्तान शाम 7:00 बजे अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन भी आ गई सामने, अब साथ में खेलेंगे संजू-अभिषेक और वैभव?

Tagged:

team india Ajit Agarkar IND vs AFG T20 Series ind vs zim t20 series
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com