अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन भी आ गई सामने, अब साथ में खेलेंगे संजू-अभिषेक और वैभव?

Published - 02 Sep 2026, 10:22 AM | Updated - 02 Sep 2026, 11:03 AM

India 22

India Predicted Playing 11: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत को 13 सितंबर से दिल्ली में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। ये मुकाबले अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे लेकिन मेजबानी अफगानिस्तान के पास है। इस सीरीज को एशियन गेम्स की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। शायद यही कारण है कि उन्हीं 15 खिलाड़ियों को चुना गया है, जो जापान में होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट में नजर आएंगे।

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के स्क्वाड की घोषणा होते ही भारत (India) की प्लेइंग XI को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। लेकिन आपको बता दें कि नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा का चयन फिटनेस पर निर्भर करेगा। अगर ये फिट नहीं हुए तो बाहर हो सकते हैं। फिलहाल यह मानकर कि ये फिट हो जाएंगे, आपको टीम इंडिया की संभावित अंतिम ग्यारह बताते हैं।

अफगानिस्तान सीरीज के लिए India की संभावित प्लेइंग XI

ओपनर्स - अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी

India 21

अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए ओपनर्स के तौर पर भारत (India) की तरफ से वैभव की जगह पक्की मानी जा रही है, लेकिन अभिषेक और संजू में दूसरे ओपनिंग स्लॉट की लड़ाई है। जिम्बाब्वे सीरीज में संजू को नहीं खिलाया गया था लेकिन अभिषेक सिर्फ 11 रन ही बना पाए थे। हालांकि, अब अभिषेक ने शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में लगातार दो पारियों में अर्धशतक लगाकर फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए हैं। इसी वजह से अभिषेक और वैभव को बतौर ओपनर मौका मिलने की उम्मीद है।

मिडिल ऑर्डर - ईशान, श्रेयस और तिलक

नंबर-3 पर ईशान किशन को फिर से मौका दिया जा सकता है। ईशान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में ठीक प्रदर्शन किया था। उनके बल्ले से 81 रनों की पारी भी आई थी। इसके बाद, नंबर 4 और 5 पर कप्तान श्रेयस अय्यर और उपकप्तान तिलक वर्मा नजर आ सकते हैं। इन दोनों पर भी बल्ले से अच्छा करने का प्रेशर रहेगा, खासतौर पर तिलक के स्ट्राइक पर सभी की नजर होगी।

ऑलराउंडर्स - शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के दौरान भारत (India) की प्लेइंग XI में तीन ऑलराउंडर्स एक साथ नजर आ सकते हैं, ताकि बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में गहराई रहे। पेस बॉलिंग ऑलराउंडर के रूप में शिवम दुबे और इंजरी से वापस आ रहे नितीश कुमार रेड्डी को मिलने की उम्मीद है। वहीं, स्पिन ऑलराउंडर के रूप में अक्षर पटेल पर भरोसा जताया जा सकता है।

गेंदबाज - वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह

भारत की प्लेइंग XI में स्पेशलिस्ट स्पिनर के रूप में वरुण चक्रवर्ती नजर आ सकते हैं। इसी वजह से रवि बिश्नोई को बाहर बैठना पड़ सकता है। वहीं, दो तेज गेंदबाजों के रूप में अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह को मौका मिलने की उम्मीद है।

Tagged:

team india abhishek sharma afghanistan cricket team jasprit bumrah Sanju Samson axar patel Shivam Dube
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com