एशियन गेम्स से भारत और पाकिस्तान दोनों ने नाम वापस लेने का बनाया मन? वजह चौंकाने वाली
Published - 04 Sep 2026, 09:29 AM | Updated - 04 Sep 2026, 09:30 AM
Table of Contents
एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं. 19 सितंबर से खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के लिए क्रिकेट प्रेमी भी काफी उत्साहित हैं, क्योंकि एशियाड के इस सीजन में क्रिकेट का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें पाकिस्तान और भारत समेत कई एशियाई क्रिकेट टीमें हिस्सा लेंगी. लेकिन टूर्नामेंट के आगाज से पहले एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसने हर किसी को चौंका दिया है. अटकलें हैं कि भारत और पाकिस्तान एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) से अपना नाम वापस ले सकता है. आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला.....
Asian Games 2026 से भारत और पाकिस्तान दोनों ले सकते हैं नाम वापस?

जापान में आयोजित होने वाले आइची-नगोया एशियन गेम्स-2026 (Asian Games 2026) में क्रिकेट संबंधी कई अव्यवस्थाओं को लेकर खबरें सामने आ रही है. हाल ही में मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) जापान की ओर से क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए किए जा रहे इंतजाम से बिल्कुल खुश नहीं हैं.
इन खबरों के बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि ये भारत और पाकिस्तान दोनों ही इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापिस ले सकते हैं. हालांकि, अभी तक दोनों बोर्ड की तरफ से इसको लेकर कोई भी प्रतिक्रिया या अपडेट नहीं मिला है.
हवा साफ करने के लिए....
— Abhishek Tripathi / अभिषेक त्रिपाठी (@abhishereporter) August 31, 2026
🔥 एशियन क्रिकेट काउंसिल की बैठक में जापान में होने वाले एशियन गेम्स में क्रिकेट को लेकर खराब व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई
🔥 सिर्फ बांग्लादेश क्रिकेट संघ के अध्यक्ष तमीम इकबाल ने कहा कि ऐसी व्यवस्था में बी टीम भेजी जानी चाहिए
🔥 बीसीसीआइ या किसी अन्य… pic.twitter.com/QiY1M5s1OX
बी टीम हो सकती है जापान रवाना?
गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) से नाम वापस लेने की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. हालांकि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष तमीम इकबाल ने जापान में क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं को ध्यान में रखकर बड़ा फैसला लिया है. एशियन क्रिकेट काउंसलि (एसीसी) की बैठक के दौरान उन्होंने कहा था कि वह व्यवस्थाएं सही नहीं होने की वजह से अपनी बी टीम को जापान भेज सकते है. लेकिन बीसीसीआई या अन्य किसी बोर्ड ने इस पर कुछ नहीं कहा है.
क्या BCCI भी भेजेगा अपनी बी टीम?
सूत्रों की माने तो बीसीसीआई एशियन गेम्स (Asian Games 2026) के लिए अपने टीम में कोई भी बदलाव नहीं करने वाला है. उन्होंने जिस टीम का चयन किया है, वो ही जापान रवाना होगी. अगर कोई खिलाड़ी फिटने के चलते खेलने के लिए उपल्बध नहीं रह पाता है, तो उसकी जगह मुख्य टीम में रिजर्व खिलाड़ियों के तौर पर चुने गए किसी खिलाड़ी को मौका मिला जाएगा. यदि इसके अलावा अतिरिक्त खिलाड़ी की टीम को अवश्यकता होती है तो ही नए प्लेयर की टूर्नामेंट में एंट्री हो सकती है.
IPL 2027 में एमएस धोनी खेलेंगे या नहीं? CSK के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने दी बड़ी अपडेट
Tagged:
team india Pakistan Cricket Team Asian Games 2026ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर