BCCI सचिव ने राज से उठाया पर्दा, बताया रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2027 खेलेंगे या नहीं
Published - 04 Sep 2026, 08:04 AM | Updated - 04 Sep 2026, 08:29 AM
Table of Contents
पिछले कुछ समय से पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के टीम इंडिया में भविष्य को लेकर चर्चाएं चल रही है. क्या वह अगले साल खेले जाने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 का हिस्सा होंगे या नहीं? यह सवाल भारतीय फैंस के मन में काफी लंबे वक्त से बना हुआ है. वहीं, अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने इस राज से पर्दा उठा दिया है. गुरुवार को हुई हाई-लेवल प्रदर्शन समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की टीम में उपलब्धता को लेकर बयान दिया.
Rohit Sharma के वनडे भविष्य को लेकर मिली स्पष्टता

गुरुवार को मुंबई स्थित भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) मुख्यालय में हुई हाई-लेवल प्रदर्शन समीक्षा बैठक के बाद सचिव देवजीत सैकिया रोहित शर्मा के वनडे भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को खारिज करते हुए उनके प्रदर्शन का सर्मथन किया. उन्होंने बताया कि,
वह सभी मैचों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। फिर आपको और क्या चाहिए? पिछले मैच में उन्होंने 138-148 रन बनाए थे। तो फिर अटकलें क्यों लगाई जा रही हैं? मैं अटकलें लगाने वालों को इस तरह की चर्चाओं को बढ़ावा देने का मौका नहीं देना चाहता।
Rohit Sharma के संन्यास लेने की आई थी खबरें
गौरतलब है कि इंग्लैंड दौरे पर खेली गई तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बल्ला रन बनाने के लिए संघर्ष करता दिखाई दिया था, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा. इस बीच यह अफवाह भी उड़ूी कि बीसीसीआई उन्हें अपने फ्यूचर प्लान में शामिल नहीं करना चाहता, इसलिए लॉर्ड्स में हुआ तीसरा वनडे उनके करियर का आखिरी हो सकता है. लेकिन इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने ऐतिहासिक शतकीय पारी खेल अपने संन्यास की अटकलों पर विराम लगा दिया.
टीम के लिए हुआ रोडमैप तैयार
देवजीत सैकिया ने जानकारी देते हुए कहा कि अगले साल के लिए टीम इंडिया का रोडमैप तैयार कर लिया गया है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि समीक्षा मीटिंग के दौरान टीम के इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के प्रदर्शन पर भी चर्चा की गई. बीसीसीआई सचिव ने खुलासा किया,
"हमने चर्चा की और मुख्य रूप से यह देखा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में हमारी टीम का प्रदर्शन कैसा रहा। साथ ही हमने यह भी विचार किया कि अगले एक साल में हमें क्या करना है। रोडमैप तैयार कर लिया गया है और हम कुछ ऐसी योजनाओं पर काम करेंगे, जिससे 2027 विश्व कप में हमारा प्रदर्शन बहुत अच्छा रहे।"
अब साउथ अफ्रीका के साथ ODI सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां खेले जाएंगे ये मुकाबले
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर