एशियन गेम्स में अब मेन नहीं बल्कि B टीम भेजगी BCCI, स्क्वॉड में पाटीदार(कप्तान), प्रभसिमरन, प्रियांश, शशांक, मयंक यादव....

Published - 04 Sep 2026, 09:09 AM | Updated - 04 Sep 2026, 09:42 AM

Asian Games 2026 2

जापान के आइची-नागोया में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) में क्रिकेट के मुकाबले भी खेले जाएंगे. इसमें एशिया की कई टीमें हिस्सा लेंगी. लेकिन टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले भारतीय फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिकेट से जुड़ी कई अव्यवस्थाओं के कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अपनी बी टीम को जापान भेज सकता है.

हालांकि, बीसीसीआई ने इसको लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसे में फैंस के मन में यह सवाल है कि यदि एशियन गेम्स के लिए भारत की बी टीम जाकी है तो किन 15 खिलाड़ियो को मौका मिल सकता है? तो आइए नजर डालते हैं एशियाड (Asian Games 2026) के लिए संभावित टीम इंडिया पर....

Asian Games 2026 में बी टीम की रजत पाटीदार का मिल सकती है कप्तानी

Rajat Patidar

एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के लिए यदि भारत की बी टीम रवाना होती है, तो उसकी कमान रजत पाटीदार को सौंपी जा सकती है. आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स को बैक टू बैक दो बार खिताब दिलाकर वह अपनी कप्तानी का लोहा मनवा चुके हैं. उनके पास दबाव की स्थिति में भी टीम के लिए बेहतर और सही फैसले लेने की काबिलियत है.

इसके अलावा वह अपनी दमदार बल्लेबाजी से मिडिल ऑर्डर में टीम को मजबूती देने का माद्दा रखते हैं. ऐसे में एशिया कप में टीम इंडिया के कप्तान की भूमिका के लिए रजत पाटीदार एक मज़बूत विकल्प साबित हो सकते हैं.

अब साउथ अफ्रीका के साथ ODI सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां खेले जाएंगे ये मुकाबले

इन बल्लेबाजों को मिल सकता है मौका

एशियन गेम्स (Asian Games 2026) के लिए भारत की बी टीम में सलामी बल्लेबाज के तौर पर घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से बवाल मचाने वाले प्रियांश आर्य को मौका मिल सकता है. उनके अलावा प्रभसिमरन सिंह टीम के एक और ओपनर हो सकते हैं, जो पावरप्ले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने में काबिल हैं.

मौजूदा समय में जारी पंजाब टी20 लीग में भी वह अपनी तूफ़ानी बल्लेबाजी से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. मध्यक्रम और फिनिशिंग डिपार्टमेंट में गहराई देने के लिए चयनकर्ता ध्रुव जुरेल, रिंकू सिंह और देवदत्त पाडिक्कल को टीम में शामिल कर सकते हैं.

मयंक यादव समेत इन गेंदबाजों का मिल सकता है मौका

शशांक सिंह, रियान पराग और नीतीश कुमार रेड्डी को टीम में ऑरलाउंडर के रूप में जगह मिल सकती है. इन तीनों खिलाड़ियों का लक्ष्य गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी योगदान देना होगा. वहीं, अगर बात की जाए गेंदबाजी विभाग की तो इसमें साई किशोर, मयंक यादव, प्रसिद्ध कृष्ण, आशोक शर्मा और रवि बिश्नों का चयन हो सकता है. इन गेंदबाजों ने पिछले कुछ समय में अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया है. इसलिए एक बार फिर इनसे दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर नहीं किए जाएंगे बर्खास्त, इतने समय तक रहेंगे टीम इंडिया के चयनकर्ता

Tagged:

team india Rajat Patidar Mayank Yadav Priyansh Arya Asian Games 2026
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com