MSG-W vs TRT-W Today Match Prediction, Match 14 - किस टीम का रहेगा दबदबा? जानें रन, विकेट और मैच प्रेडिक्शन रिपोर्ट
Published - 31 Jul 2026, 11:51 AM
Table of Contents
MSG-W vs TRT-W Today Match Prediction: मैनचेस्टर सुपर जायंट्स वुमेन (MSG-W) और ट्रेंट रॉकेट्स वुमेन (TRT-W) के बीच द हंड्रेड वुमेन 2026 का 14वां मैच एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में खेला जाएगा। मैनचेस्टर सुपर जायंट्स वुमेन ने पिछले मैच में स्मृति मंधाना की 50 गेंदों में 88* रनों की पारी के चलते सनराइजर्स लीड्स वुमेन के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज की है।
मैनचेस्टर सुपर जायंट्स वुमेन लगातार 2 मैच जीतकर 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। दूसरी तरफ ट्रेंट रॉकेट्स वुमेन टीम ने पिछले मैच में बेथ मूनी के अर्धशतक की मदद से वेल्श फायर टीम को 8 विकेट से हराया है। ट्रेंट रॉकेट्स टीम 2 अंकों के साथ अंकतालिका में अंतिम स्थान पर है। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और MSG-W vs TRT-W Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।
मैच डिटेल्स (MSG-W vs TRT-W Match Details)
| मैच | मैनचेस्टर सुपर जायंट्स वुमेन बनाम ट्रेंट रॉकेट्स वुमेन |
| स्टेडियम | एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर |
| मैच की तारीख | 31 जुलाई 2026 (07:30 PM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | Star Sports Network, JioHotstar |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (MSG-W vs TRT-W Head-to-Head)
मैच: 4
मैनचेस्टर सुपर जायंट्स वुमेन (MSG-W) ने जीते: 2
ट्रेंट रॉकेट्स वुमेन (TRT-W) ने जीते: 2
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म (MSG-W vs TRT-W Recent Form)
मैनचेस्टर सुपर जायंट्स वुमेन (MSG-W): W, W, L, L, W
ट्रेंट रॉकेट्स वुमेन (TRT-W): W, L, W, W, W
पिच रिपोर्ट (MSG-W vs TRT-W Pitch Report- एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर)
एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर की पिच पारंपरिक रूप से संतुलित मानी जाती है। यहां अभी तक द हंड्रेड वुमेन के 13 मैच खेले गए हैं। पिच रिपोर्ट के आधार पर MSG-W vs TRT-W Today Match Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगी।
यहां अब तक 12 (W100) मैच खेला गया है, जिसके आंकड़े इस प्रकार हैं:
| पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत | 42% |
| पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत | 58% |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 118 |
| दूसरी पारी का औसत स्कोर | 116 |
| पिच अनुकूल | पेसर्स के लिए अनुकूल (63%) |
MSG-W vs TRT-W Today Match Prediction – संभावित स्कोर
सीनारियो 1: अगर ट्रेंट रॉकेट्स वुमेन पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 35–40
अनुमानित कुल स्कोर: 135–145
मैच परिणाम: ट्रेंट रॉकेट्स वुमेन टीम की जीत की संभावना
सीनारियो 2: अगर मैनचेस्टर सुपर जायंट्स वुमेन पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 30–35
अनुमानित कुल स्कोर: 120–130
मैच परिणाम: ट्रेंट रॉकेट्स वुमेन टीम की जीत की संभावना
संभावित प्लेइंग XI (MSG-W vs TRT-W Playing XI Today)
मैनचेस्टर सुपर जायंट्स वुमेन (MSG-W) प्लेइंग-XI
स्मृति मंधाना, मेग लैनिंग (कप्तान), ग्रेस स्क्रिवेंस, पेज स्कोल्फील्ड, ऋचा घोष (विकेट कीपर), मैडी विलियर्स, कैथरीन ब्राइस, मैटलन ब्राउन, रायना मैकडोनाल्ड-गे, सोफी एक्लेस्टोन, ग्रेस बॉलिंगर
ट्रेंट रॉकेट्स वुमेन (TRT-W) प्लेइंग-XI
सोफिया डंकले, बेथ मूनी (विकेट कीपर), नैट साइवर-ब्रंट, एशले गार्डनर (कप्तान), सोफी लफ, जॉर्जिया एडम्स, बेस हीथ, जॉर्जिया एल्विस, किम गार्थ, चार्ली फिलिप्स, सामंथा बेट्स
टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (MSG-W vs TRT-W Key Players)
टॉप बल्लेबाज
स्मृति मंधाना ने MSG-W टीम की ओर से अभी तक सबसे ज्यादा 105 रन बनाए हैं। ये इस मैच में भी अच्छा योगदान कर सकती हैं।
बेथ मूनी इस मैच में TRT-W की ओर से प्रमुख बल्लेबाज की भूमिका में होगी। इन्होंने पिछले मैच में 162.86 की स्ट्राइक रेट से 57 रन बनाए हैं।
टॉप गेंदबाज
सामंथा बेट्स ने टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए हैं। यह इस मैच में भी विपक्षी टीम को मुसीबत में डाल सकती है।
रायना मैकडोनाल्ड-गे MSG-W की ओर से अच्छी गेंदबाजी कर रही हैं। इन्होंने अभी तक 4 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी अपनी टीम को ब्रेक-थ्रू दिला सकती हैं।
MSG-W vs TRT-W Today Match Prediction- आज का मैच कौन जीतेगा?
मैनचेस्टर सुपर जायंट्स वुमेन लगातार 2 मैच जीतकर दूसरे स्थान पर है। स्मृति मंधाना टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। हालांकि ट्रेंट रॉकेट्स वुमेन ने भी पिछले मैच में जीत दर्ज की है और टीम बेथ मूनी, नैट साइवर-ब्रंट और एशले गार्डनर जैसी अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी से ज्यादा संतुलित नजर आ रही है। यही वजह है कि इस मैच में ट्रेंट रॉकेट्स वुमेन थोड़ा आगे है।
मैनचेस्टर सुपर जायंट्स वुमेन (MSG-W) के जीतने की संभावना: 40%
ट्रेंट रॉकेट्स वुमेन (TRT-W) के जीतने की संभावना: 60%
MSG-W vs TRT-W The Hundred W 2026: दोनों टीमों का पूरा Squad
मैनचेस्टर सुपर जायंट्स वुमेन (MSG-W) Squad
मेग लैनिंग (कप्तान), स्मृति मंधाना, पेज स्कोल्फील्ड, ऋचा घोष (विकेट कीपर), मैटलन ब्राउन, मैडी विलियर्स, ग्रेस स्क्रिवेंस, कैथरीन ब्राइस, रायना मैकडोनाल्ड-गे, सोफी एक्लेस्टोन, ग्रेस बॉलिंगर, रेबेका टायसन, नताशा व्रेथ, जोआन गार्डनर
ट्रेंट रॉकेट्स वुमेन (TRT-W) Squad
सोफिया डंकले, बेथ मूनी (विकेट कीपर), नैट साइवर-ब्रंट, एशले गार्डनर (कप्तान), सोफी लफ, जॉर्जिया एडम्स, बेस हीथ, जॉर्जिया एल्विस, किम गार्थ, चार्ली फिलिप्स, सामंथा बेट्स, केटी लेविक, सोफी मुनरो, ऐल्सा लिस्टर, एम्मा जोन्स, मिली टेलर
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।
Tagged:
Trent Rockets (Women) Manchester Super Giants (Women) The Hundred Women's 2026 MSG-W vs TRT-W Today Match Predictionऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।