MSG vs TRT Today Match Prediction, Match 14 – जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और मैच प्रेडिक्शन

Published - 31 Jul 2026, 11:52 AM

MSG vs TRT Today Match Prediction
MSG vs TRT The Hundred 2026

Table of Contents

MSG vs TRT Today Match Prediction: मैनचेस्टर सुपर जायंट्स (Manchester Super Giants) और ट्रेंट रॉकेट्स (Trent Rockets) के बीच द हंड्रेड 2026 टूर्नामेंट का का 14वा मैच एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में लगातार दो मैच जीतकर मजबूत शुरुआत करने वाली मैनचेस्टर सुपर जायंट्स (MSG) टीम को पिछले मैच में सनराइजर्स लीड्स (SUL) टीम के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है।

हालांकि इस हार के बावजूद भी टीम पहले स्थान पर बनी हुई है। दूसरी तरफ ट्रेंट रॉकेट्स (TRT) ने पिछले मैच में वेल्श फायर (WEF) टीम को 9 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। ट्रेंट रॉकेट्स टीम अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। इस मैच में दोनों टीमें पहले स्थान पर जाने का प्रयास करेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और MSG vs TRT Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

मैच डिटेल्स (MSG vs TRT Match Details)

मैचमैनचेस्टर सुपर जायंट्स बनाम ट्रेंट रॉकेट्स
स्टेडियमएमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
मैच की तारीख31 जुलाई 2026 (11:00 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगStar Sports Network, JioHotstar

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (MSG vs TRT Head-to-Head)

  • मैच: 6

  • मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने जीते: 1

  • ट्रेंट रॉकेट्स ने जीते: 5

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (MSG vs TRT Recent Form)

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स: L, W, W, W, L

ट्रेंट रॉकेट्स: W, W, L, L, W

पिच रिपोर्ट (MSG vs TRT Pitch Report- एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर)

MSG vs TRT एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में खेला जाएगा। एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर की पिच आमतौर पर संतुलित मानी जाती है, और पूरे मैच में पेसर्स को भी मदद मिलेगी। इस मैच में दोनों टीमें चेज करना पसंद करेंगी।। पिच रिपोर्ट के आधार पर MSG vs TRT Today Match Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगे।

पिछले 21 मैच के आंकड़े

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 38%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत52%
पहली पारी का औसत स्कोर 136
दूसरी पारी का औसत स्कोर115
पिच अनुकूलपेसर्स के लिए अनुकूल (61%)

MSG vs TRT Today Match Prediction – संभावित स्कोर

सीनारियो 1: अगर ट्रेंट रॉकेट्स टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 40–45

  • अनुमानित कुल स्कोर: 135–145

  • मैच परिणाम: ट्रेंट रॉकेट्स की जीत की संभावना


सीनारियो 2: अगर मैनचेस्टर सुपर जायंट्स टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 35–40

  • अनुमानित कुल स्कोर: 125–135

  • मैच परिणाम: ट्रेंट रॉकेट्स की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (MSG vs TRT Playing XI Today)

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स प्लेइंग-XI:

एडेन मार्कराम (कप्तान), टिम सीफर्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हेनरिक क्लासेन, ल्यूस डू प्लॉय, टॉम मूरेस, लियाम डॉसन, गस एटकिंसन, नूर अहमद, जोश टंग, सोनी बेकर

ट्रेंट रॉकेट्स प्लेइंग-XI:

बेन डकेट, फिन एलन, टॉम बैंटन, टिम डेविड, सैम बिलिंग्स (कप्तान) (विकेट कीपर), मिशेल सेंटनर, लुईस ग्रेगरी, क्रेग ओवरटन, केल्विन हैरिसन, मैट हेनरी, मोहम्मद आमिर

टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (MSG vs TRT Key Players)

टॉप बल्लेबाज

  • जोस बटलर मैनचेस्टर सुपर जायंट्स (MSG) के प्रमुख बल्लेबाज हैं। इन्होंने अभी तक 169 रन बनाए हैं। इस मैच में भी अच्छा योगदान कर सकते हैं।

  • बेन डकेट ट्रेंट रॉकेट्स (TRT) टीम की ओर से अच्छी फार्म में चल रहे हैं। इन्होंने अभी तक 3 मैचों में 176 रन बनाए हैं। इस मैच में भी अच्छी पारी खेल सकते हैं।

टॉप गेंदबाज

  • केल्विन हैरिसन ने ट्रेंट रॉकेट्स (TRT) के तरफ से 3 मैचों में 4 विकेट लिए हैं। ये इस मैच में भी विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।

  • सोनी बेकर ने मैनचेस्टर सुपर जायंट्स (MSG) की ओर से पिछले मैच में 1 विकेट लिया है। ये अभी तक 5 विकेट ले चुके हैं इस मैच में भी अपनी टीम को ब्रेक-थ्रू दिला सकते हैं हैं।

MSG vs TRT Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?

ट्रेंट रॉकेट्स (Trent Rockets) टीम ने खराब शुरुआत के बाद लगातार 2 मैच जीतकर अच्छी वापसी की है। इसके अलावा हेड-टू-हेड आंकड़ों और इस मैदान पर भी ट्रेंट रॉकेट्स का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। ऐसे में इस मुकाबले में ट्रेंट रॉकेट्स (Trent Rockets) को बढ़त मिलती है।

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के जीतने की संभावना: 40%

ट्रेंट रॉकेट्स के जीतने की संभावना: 60%

यह भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स की रिटेंशन लिस्ट से कट सकता है इन 5 खिलाड़ियों का नाम, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

MSG vs TRT The Hundred 2026: दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स टीम स्क्वाड:

एडेन मार्कराम (कप्तान), टिम सीफर्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हेनरिक क्लासेन, ल्यूस डू प्लॉय, टॉम मूरेस, लियाम डॉसन, गस एटकिंसन, नूर अहमद, जोश टंग, सोनी बेकर, मैक्स होल्डन, पॉल वाल्टर, जॉर्ज स्क्रिमशॉ, एडम फिंच, टॉम हार्टले, तवांडा मुयेये, जेम्स सेल्स

ट्रेंट रॉकेट्स टीम स्क्वाड:

बेन डकेट, फिन एलन, टॉम बैंटन, टिम डेविड, सैम बिलिंग्स (विकेट कीपर), मिशेल सेंटनर, लुईस ग्रेगरी, क्रेग ओवरटन, केल्विन हैरिसन, मैट हेनरी, मोहम्मद आमिर, बेन सैंडरसन, डैनी ब्रिग्स, बेन रेन, एन्यूरिन डोनाल्ड, डैन मूसली, लुइस किम्बर, ब्रैड करी, बेन मेयस

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।

Tagged:

Trent Rockets (Men) Manchester Super Giants (Men) The Hundred Men's 2026 MSG vs TRT Today Match Prediction Manchester Super Giants vs Trent Rockets
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com