Birthday Special: एमएस धोनी का पहला प्यार नहीं हैं साक्षी, फिर कौन है वो लकी नाम, जानिए ये 7 दिलचस्प बातें
Published - 07 Jul 2021, 02:48 PM
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सफल और महान कप्तानों में से एक एमएस धोनी (MS Dhoni Birthday) का आज 40वां जन्मदिन है. क्रिकेट बिरादरी से लेकर फैंस भी इस शुभ दिन पर उन्हें खास अंदाज में बधाई दे रहे हैं. पूर्व कप्तान का जन्म 7 जुलाई, साल 1981 को रांची में हुआ था. पूरी दुनिया उन्हें शुभकामनाए देने में लगी हुई है. इस रांची से लेकर चेन्नई हर जगह से फैंस उनके रंग में रंगे हुए दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में इस रिपोर्ट के जरिए आज हम आपको उनके जन्मदिन के इस खास अवसर पर 7 कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में बताने जा रहे हैं.
पूर्व कप्तान की जिंदगी से जुड़ी 7 दिलचस्प बातें
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/07/photo_2021-07-07_16-22-31.jpg)
1. बहुत कम लोग ही इस बारे में जानते हैं कि, कि पूर्व कप्तान का पहला प्यार उनकी पत्नी साक्षी धोनी नहीं है. यहां तक कि, वो उनकी दूसरा प्यार भी नहीं है. इस बारे में खुद पूर्व कप्तान ने एक इंटरव्यू में खुलासा करते हुए बताया था. उन्होंने बताया था कि, उनकी पत्नी साक्षी को कहा है कि वो उनका तीसरा प्यार हैं. क्योंकि पहला प्यार उनका देश है. जिसे वो पहले नंबर पर रखते हैं. इसके बाद वो अपने माता-पिता को रखते हैं. तीसरे नबंर पर वो सबसे ज्यादा प्यार पत्नी साक्षी को करते हैं. भारतीय सेना के साथ वो बतौर लेफ्टिनेंट कर्नल जुड़े हुए हैं. साल 2011 में उन्हें मानद रैंक दी गई थी.
2. एमएस धोनी (MS Dhoni) ने क्रिकेट जगत को बीते साल 15 अगस्त को ही हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था. लेकिन, पैसा कमाने के मामले में आज भी वो किसी भी खिलाड़ी से पीछे नहीं हैं. साल 2021 में जनवरी में उनकी कुल संपत्ति 830 करोड़ रुपये आंकी गई है. हर साल वो 20 से ज्यादा कंपनियों का ऐड करते हैं और आईपीएल में उनकी सैलरी 15 करोड़ रुपये है. दिलचस्प बात तो ये है कि, आईपीएल से 150 करोड़ रुपये की कमाई करने वाले वो इकलौते ऐसे क्रिकेट हैं.
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/07/photo_2021-07-07_16-22-47.jpg)
3. पूर्व कप्तान सिर्फ क्रिकेट ही नहीं बल्कि फुटबॉल और बैडमिंटन में भी काफी ज्यादा दिलचस्पी रखते हैं. यहां कि शूटिंग में उन्होंने शानदार काम किए हैं. दरअसल पहले वो गोलकीपर भी थे और वो जिला स्तर तक इस खेल को खेले हैं. हाल ही में उन्होंने अमेरिका में आयिजत हुए गोल्फ टूर्नामेंट में भी हिस्सा लिया था.
4. एमएस धोनी (MS Dhoni) को पुराने गाने सुनने का बेहद शौक है. उन्हें सबसे ज्यादा किशोर कुमार के गाने पसंद हैं और वो उनके सबसे फैन में से एक हैं. कई बार कैप्टन कूल को मुकेश का गाना पल दो पल का शायर हूं गुनगुनाते देखा गया है. ये गाना धोनी के दिल के भी काफी करीब है.
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/07/photo_2021-07-07_16-23-56.jpg)
5. इस बात से पूरी दुनिया वाकिफ है कि, एमएस धोनी (MS Dhoni) लग्जरी कार और बाइक्स का भी बहुत शौक है. उनके गैराज में सुपरबाइक्स से लेकर कई पुरानी गाड़िया भी हैं. कॉलेज के वक्त वो राजदूत चलाते थे. लेकिन, यामाहा की RD350 उनकी पहली बाइक थी. उनके पास हेलकैट, निंजा, हार्ले डेविडसन के अलावा हायाबूसा भी है. इसके अलावा उनके पास हमर, पॉर्शे 911, ऑडी, मर्सिडीज बेंस, रेंज रोवर जैसी गाड़ियां भी है.
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/07/photo_2021-07-07_16-23-11.jpg)
6. कैप्टन कूल को जानवरों से काफी ज्यादा लगाव है. उनके पास कई प्रजाति के कुत्ते हैं. यहां तक हाल ही में उनके घर पर दो घोड़ों की भी एंट्री हुई है.
7. महेंद्र सिंह धोनी देवड़ी मां के भक्त भी हैं. हर बड़ी सीरीज या टूर्नामेंट से पहले वो मां के दर्शन करने जरूर जाते हैं. रांची से 60 किलोमीटर दूर इस मंदिर में से उनकी काफी ज्यादा आस्था है.