माइकल वॉन ने इस युवा भारतीय खिलाड़ी को बताया क्रिकेट जगत का अगला वीरेंद्र सहवाग

Published - 03 Feb 2021, 05:22 PM

खिलाड़ी

भारत और इंग्लैंड सीरीज को शुरु होने में अब बस कुछ ही वक्त बचा है। इस बीच क्रिकेट के गलियारों में आगामी टेस्ट सीरीज की चर्चा जोरों पर हैं। अब इस बीच इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने सीरीज के लिए एक और भविष्यवाणी की है और साथ ही उन्होंने भारत के अगले वीरेंद्र सहवाग को भी चुना है। उनका मानना है कि कि भारत युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में बड़ा अंतर ला सकते हैं।

ऋषभ पंत दे सकते हैं विपक्षी टीम को चुनौती

माइकल वॉन

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के बल्ले ने ऑस्ट्रेलिया में जो कमाल की पारियां खेली हैं, उसकी गूंज अब तक क्रिकेट के गलियारों में सुनाई दे रही है। पंत ने सिडनी टेस्ट में 97 व गाबा टेस्ट में नाबाद 89 रन की पारी खेली थी, जो भारत के लिए मैच विनिंग पारी साबित हुई। आखिरी मैच में पंत को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया था। आगामी टेस्ट सीरीज में भी पंत से सभी को काफी उम्मीदें हैं। स्काई स्पोर्ट्स के साथ एक इंटरव्यू में माइकल वॉन ने कहा,

''बेन स्टोक्स के साथ ऋषभ पंत सबसे ज्यादा एन्ज्याबल क्रिकेटर हैं। जब भी पंत बल्लेबाजी के लिए आते हैं तो मैं उन्हें देखता हूं। मैं उन्हें लंबे समय से देख रहा हूं। वह दुनिया की किसी भी विपक्षी टीम को चुनौती दे सकते हैं।''

वॉन ने पंत को बताया अगला सहवाग

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भारत के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक रहे। मानो उन्होंने टेस्ट में ओपनिंग करते हुए अपनी आक्रामकता से दुनियाभर में इसकी परिभाषा ही बदलकर रख दी। माइकल वॉन को ऋषभ पंत की बल्लेबाजी में सहवाग की छवि नजर आती है। माइकल वॉन ने कहा,

''वीरेंद्र सहवाग विपक्षी टीम के गेंदबाजों में खौफ पैदा करते थे, ऋषभ पंत में भी यही खूबी है। बेशक वह कई बार कम स्कोर पर आउट होते हैं, लेकिन उन्हें लेकर विपक्षी टीम में डर बना रहता है।''

भारत-इंग्लैंड के बीच होगी टक्कर

माइकल वॉन

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 फरवरी से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। ये सीरीज तय करेगी की भारत, इंग्लैंड व ऑस्ट्रेलिया में से कौन सी टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के साथ खेलेगी। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के साउथ अफ्रीका दौरे के स्थगित होने से न्यूजीलैंड की टीम तो चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई है, मगर भारत व इंग्लैंड की ये सीरीज दूसरी फाइनलिस्ट टीम तय करेगी।

इस सीरीज में भारत का पड़ला भारी नजर आ रहा है, वह इस टेस्ट सीरीज को जीतने की पसंदीदा मानी जा रही है। क्योंकि भारतीय टीम ने लंबे वक्त से घर पर कोई टेस्ट सीरीज नहीं गंवाई है।

Sonam Gupta

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com