माइकल वॉन की भारतीय टीम को चुनौती, कहा इसी शर्त पर मानूंगा दुनिया की बेस्ट टीम

Published - 07 Mar 2021, 12:37 PM

'टीम ही घटिया है..', अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया को मिली शर्मनाक हार, तो इस अंग्रेजी दिग्गज ने दे डा...

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज को भारतीय टीम ने 3-1 से जीत लिया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर क्रिकेट बिरादरी सहित फैंस ने टीम इंडिया को बधाई दी, जिसमें Michael Vaughan भी शामिल रहे। लेकिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने ना केवल भारत को जीत के लिए बधाई दी, बल्कि उन्हें एक चुनौती भी दे डाली।

Michael Vaughan ने दी भारत को चुनौती

सोशल मीडिया पर सुपर एक्टिव रहने वाले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन Michael Vaughan ने इंग्लैंड सीरीज के दौरान भारतीय पिचों की काफी आलोचना की थी। लेकिन अब भारत के सीरीज में 3-1 से जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने इस बात को स्वीकार किया है कि टीम इंडिया ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। साथ ही साथ उन्होंने भारतीय टीम को एक चुनौती भी दी है। वॉन ने ट्वीट कर लिखा,

"भारत अभी तक शानदार रहा है। पिछले तीन टेस्ट मैच में उन्होंने इंग्लैंड को बुरी तरह से हराया। अगर वो इंग्लैंड में जीतते हैं तो निसंदेह इस दौर की सबसे बेहतरीन टेस्ट टीम होगी। लेकिन उन्हें स्विंग गेंदबाजी का सामना करना होगा"।

इंग्लैंड में खेला जाएगा टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन Michael Vaughan ने जिस चुनौती की बात की है, वह है आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले की। दरअसल, इंग्लैंड को हराकर टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह बना ली है।

ये मैच अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से 22 जून तक इंग्लैंड के लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि फाइनल मैच जीतने वाली टीम खुद को टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ साबित करने में कामयाब होगी।

आईसीसी टीम रैंकिंग में भारत बनी नंबर-1

michael vaughan

आईसीसी ने इंग्लैंड सीरीज के खत्म होने के बाद ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की है। इसमें भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को पछाड़ते हुए आईसीसी टेस्ट टीम की रैंकिंग में नंबर-1 की बादशाहत हासिल कर ली है। बताते चलें, तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया और चौथे स्थान पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम है। अब देखना दिलचस्प होगा की आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का विनर कौन होगा।

Sonam Gupta

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com