MI vs LSG Today Match Prediction, Match 47- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी

Published - 04 May 2026, 08:29 AM | Updated - 04 May 2026, 08:32 AM

MI vs LSG Today Match Prediction
MI vs LSG IPL 2026

MI vs LSG Today Match Prediction: मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जॉइंट्स (LSG) के बीच टूर्नामेंट का 47वां मैच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन अभी तक काफी निराशाजनक रहा है टीम टूर्नामेंट में 7 मैच हार चुकी है अंकतालिका में 9वे स्थान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में भी मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है।

दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जॉइंट्स का प्रदर्शन भी अभी तक काफी खराब रहा है टीम लगातार 5 मैच हार चुकी है और अंतिम स्थान पर है। लखनऊ को पिछले मुकाबले में कोलकाता के खिलाफ सुपर-ओवर में हार का सामना करना पड़ा है। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए लखनऊ सुपर जॉइंट्स को इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और MI vs LSG Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

मैच डिटेल्स (MI vs LSG Match Details):

मैचमुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जॉइंट्स
स्टेडियमवानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
मैच की तारीख4 मई 2026 (07:30 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगStar Sports Network, JioHotstar

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (MI vs LSG Head-to-Head):

  • मैच: 8

  • मुंबई इंडियंस ने जीते: 2

  • लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने जीते: 6

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (MI vs LSG Recent Form):

मुंबई इंडियंस: L, L, L, W, L

लखनऊ सुपर जॉइंट्स: L, L, L, L, L

पिच रिपोर्ट (MI vs LSG Pitch Report- वानखेड़े स्टेडियम)

वानखेडे की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। इस IPL सीजन में यहां अब तक 4 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें 220+ स्कोर देखने को मिला है।

यहां अब तक कुल 131 IPL मैच खेले गए हैं, जिनके आंकड़े इस प्रकार हैं:

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 48%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत51%
पहली पारी का औसत स्कोर 172
दूसरी पारी का औसत स्कोर160
पिच अनुकूलपेसर्स के लिए अनुकूल (66%)

MI vs LSG Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर लखनऊ सुपर जॉइंट्स पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 45–50

  • अनुमानित कुल स्कोर: 170–180

  • मैच परिणाम: मुंबई इंडियंस की जीत की संभावना

MI vs LSG Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 55–60

  • अनुमानित कुल स्कोर: 195–205

  • मैच परिणाम: मुंबई इंडियंस की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (MI vs LSG Playing XI Today):

मुंबई इंडियंस प्लेइंग-XI:

विल जैक्स, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम ग़ज़नफ़र

लखनऊ सुपर जॉइंट्स प्लेइंग-XI:

एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान) (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मोहसिन खान

टॉप बल्लेबाज (MI vs LSG Top Scorer Prediction)

  • रयान रिकेल्टन मुंबई इंडियंस की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इन्होंने 7 पारियों में 297 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है। इस मैच में भी अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं।

  • मिशेल मार्श लखनऊ के तरफ से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इन्होंने 8 पारियों में 211 रन बनाए हैं वानखेड़े की पिच पर यह भी अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

टॉप गेंदबाज (MI vs LSG Top Bowler Prediction)

  • प्रिंस यादव ने इस टूर्नामेंट में अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है। यह 13 विकेट ले चुके हैं इस मैच में भी प्रमुख गेंदबाज रहेंगे।

  • एएम ग़ज़नफ़र मुंबई इंडियंस के प्रमुख स्पिनर हैं। ये अभी तक 11 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी मिडिल ओवर्स में विकेट निकाल सकते हैं।

MI vs LSG Today Match Prediction- आज का मैच कौन जीतेगा?

लखनऊ सुपर जायंट्स का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के खिलाफ अब तक अच्छा रहा है। हालांकि, इस टूर्नामेंट में मिशेल मार्श को छोड़कर टीम के बाकी बल्लेबाज़ आउट ऑफ फॉर्म नजर आए हैं, जिसका खामियाज़ा टीम को भुगतना पड़ा है। दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस अपने होम ग्राउंड पर वापसी की कोशिश करेगी। मुंबई के बल्लेबाजों ने वानखेड़े पर अच्छा स्कोर खड़ा किया है ऐसे में इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के जीतने की संभावना ज्यादा नजर आ रही है।

मुंबई इंडियंस के जीतने की संभावना: 60%

लखनऊ सुपर जॉइंट्स के जीतने की संभावना: 40%

IPL 2026: मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जॉइंट्स स्क्वाड:

मुंबई इंडियंस टीम स्क्वाड: नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), राज बावा, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, मिशेल सेंटनर, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, मयंक मार्कंडे, एएम ग़ज़नफ़र, रघु शर्मा, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, अथर्व अंकोलेकर, रॉबिन मिंज, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार, मयंक रावत, दानिश मालेवार

लखनऊ सुपर जॉइंट्स टीम स्क्वाड: ऋषभ पंत, अब्दुल समद, आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, अर्शिन कुलकर्णी, मिशेल मार्श, शाहबाज़ अहमद, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक प्रभु यादव, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नोर्त्जे, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, प्रिंस यादव, अर्जुन सचिन तेंदुलकर, आकाश महाराज सिंह, मोहसिन खान, हिम्मत सिंह, मणिमारन सिद्धार्थ, नमन तिवारी, मुकुल चौधरी

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।

Tagged:

Mumbai Indians lucknow super giants MI VS LSG MI vs LSG Today Match Prediction MI vs LSG Dream11 Prediction MI vs LSG Who will win
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com