गुरनूर बरार ने गंभीर-गिल नहीं, बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी को दिया अपने शानदार प्रदर्शन का पूरा श्रेय

Published - 18 Jun 2026, 05:25 PM | Updated - 18 Jun 2026, 06:23 PM

Gurnoor Brar

Gurnoor Brar: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टेस्ट और वनडे स्क्वाड में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया। इनमें तेज गेंदबाज गुरनूर बरार का नाम भी शामिल है। गुरनूर को दोनों ही स्क्वाड में जगह मिली थी लेकिन उन्हें टेस्ट मैच की प्लेइंग XI में मौका नहीं मिला था। हालांकि, वनडे सीरीज में शुरुआत से ही उन पर कप्तान शुभमन गिल-हेड कोच गौतम गंभीर ने भरोसा जताया और धर्मशाला में डेब्यू का मौका दिया।

अपने पहले इंटरनेशनल मैच में गुरनूर बरार (Gurnoor Brar) ने काफी प्रभावित किया और 27 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके बाद, उन्होंने लखनऊ में खेले गए दूसरे मैच में भी शानदार गेंदबाजी की। वह थोड़ा महंगे रहे लेकिन 60 रन देकर 3 विकेट लेने में सफलता हासिल की। गुरनूर की कामयाबी का श्रेय ज्यादातर लोग कप्तान गिल और हेड कोच गंभीर को दे रहे हैं लेकिन इस युवा खिलाड़ी ने अपनी किसी और को क्रेडिट दिया है।

गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों को Gurnoor Brar ने दिया अपनी सफलता का श्रेय

Gurnoor Brar 1

आईपीएल 2026 में गुरनूर बरार (Gurnoor Brar) को भले ही एक भी मैच में खेलने का मौका ना मिला हो लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि टीम में शामिल अन्य तेज गेंदबाजों को देखकर काफी कुछ सीखा। दूसरे वनडे के बाद, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुरनूर ने कहा:

"GT में माहौल बहुत अच्छा है। वहां नेहरा सर, रबाडा, सिराज भाई, प्रसिद्ध भाई और इशांत शर्मा हैं, इसलिए उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है।"

उन्होंने आगे कहा,

"जाहिर है, हर खिलाड़ी खेलने का मौका चाहता है, और मैं भी वहां अपने मौके का इंतजार कर रहा था। लेकिन साथ ही, मैं यह भी देख रहा था कि वे कहां गलतियां कर रहे हैं और कहां अच्छा खेल रहे हैं। मेरे लिए बात यह थी कि मैं कितना ज़्यादा सीख सकता हूं ताकि जब मुझे मौका मिले, तो मैं बेहतर कर सकूं। मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं कि मुझे यह दिखाने का मौका मिला कि मैं भारतीय टीम के साथ क्या कर सकता हूं।"

व्हाइट बॉल क्रिकेट में गुरनूर बरार (Gurnoor Brar) ने अपनी प्लानिंग का भी किया खुलासा

सीमित ओवरों की क्रिकेट में गुरनूर बरार (Gurnoor Brar) से उनकी गेंदबाजी के दौरान योजना को लेकर भी पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा,

"आप सिर्फ तेज गेंदबाजी नहीं कर सकते। अगर पिच से कोई मदद नहीं मिल रही हो, तो कई बल्लेबाजों को तेज गेंदें पसंद आती हैं। असल बात यह है कि हम किसी मजबूत विरोधी टीम या अच्छे बल्लेबाज के खिलाफ क्या रणनीति बनाते हैं और अपनी फील्डिंग कैसे सेट करते हैं।"

गुरनूर ने आगे कहा,

"गर्मी और यहां की पिच की वजह से गेंद ज्यादा स्विंग नहीं हो रही थी। इसलिए हमने अपनी रणनीति में बदलाव किया। अगर गेंद स्विंग नहीं होती, तो हम उसे थोड़ा पीछे की तरफ डालते हैं। यह सब बल्लेबाज़, पिच और मैच की स्थिति पर निर्भर करता है। मैं इतने से ही संतुष्ट नहीं होता। मुझे खुशी है कि मैंने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन मैं टीम इंडिया के लिए और भी बहुत कुछ करना चाहता हूँ। मैं लगातार बेहतर करते रहना चाहता हूँ। मैं बस अपना काम करता रहता हूं।"

यह भी पढ़ें: IND vs AFG 3rd ODI PITCH REPORT: बल्लेबाजों की मौज या स्पिनरों का राज? जानें चेन्नई की पिच का पूरा लेखा-जोखा

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com