IND vs AFG 3rd ODI PITCH REPORT: बल्लेबाजों की मौज या स्पिनरों का राज? जानें चेन्नई की पिच का पूरा लेखा-जोखा

Published - 18 Jun 2026, 04:34 PM | Updated - 18 Jun 2026, 04:46 PM

IND Vs AFG 13

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ में खेला गया था. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 170 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर ली थी और साथ ही 3 मैचों की इस वनडे सीरीज को 2 मुकाबलों बाद ही अपने कब्जे में कर लिया. अब सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच चेन्नई में 20 जून शनिवार को खेला जायेगा. हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में IND vs AFG मैच की पिच रिपोर्ट के बारे में ही बताएंगे.

चेन्नई में हमेशा रहता स्पिनर्स का बोलबाला

IND Vs AFG 16

चेन्नई के चेपॉक क्रिकेट स्टेडियम की पिच धीमी मानी जाती है. शुरुआत में बल्लेबाज़ों को यहां रन बनाने में मदद मिलती है, लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिन गेंदबाज़ हावी होने लगते हैं. नई गेंद से तेज गेंदबाज़ों को शुरुआती ओवरों में हल्की स्विंग और सीम मूवमेंट भी मिल सकती है.

चेन्नई की पिच पर गेंद अक्सर रुककर आती है, जिससे बड़े शॉट खेलना आसान नहीं होता. मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स अपनी लाइन और गति में बदलाव से बल्लेबाज़ों पर दबाव बना सकते हैं. ऐसे में बल्लेबाज़ों को धैर्य के साथ लंबी साझेदारी बनाने की जरूरत होगी. शाम के मैच में ओस भी अहम भूमिका निभा सकती है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी चुन सकती है.

ODI मैचों में चेन्नई क्रिकेट स्टेडियम के आंकडें:

कुल ODI मैच- 28

पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 15

पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैच- 12

पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्राउंड का एवरेज स्कोर- 237

सबसे ज़्यादा टोटल का रिकॉर्ड- 337/7 (ACC Asian XI) v 09/06/2007 ACA Africa XI

सबसे कम टोटल का रिकॉर्ड- 69 (Kenya) v 20/02/2011 v New Zealand

सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा- 291/2 (West Indies) v 15/12/2019 v India

हर विकेट पर एवरेज रन- 30.50

हर ओवर पर एवरेज रन- 5.21

तीसरे ODI के लिए कुछ ऐसी IND vs AFG टीमें

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे

अफगानिस्तान: हसमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदीकुल्लाह अटल, दरवाइश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, नांगयाल खारोटई, एम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल समी, मोहम्मद सलीम साफी

यह भी पढ़ें: ईशान किशन ने शुभमन गिल को बताया दोषी, कहा ' इसकी वजह से ही मिस किया मैने डबल हंड्रेड...'

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com