टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुई चोटिल, पूरे टूर्नामेंट से होगी बाहर?

Published - 18 Jun 2026, 01:44 PM | Updated - 18 Jun 2026, 03:11 PM

Team India 35

Team India's Star Player Injured: भारत की पुरुष क्रिकेट टीम घर पर अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेल रही है, जिसमें शुरूआती दो मैच जीतकर उसने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। दूसरी तरफ, भारत की महिला टीम इंग्लैंड की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा ले रही है। अभी तक टूर्नामेंट में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है।

टीम इंडिया (Team India) ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान का आगाज 14 जून को किया था। पहले ही मैच में महिला टीम ने पाकिस्तान को 64 रनों से हराकर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। वहीं, 17 जून को खेले गए अपने दूसरे मैच में नीदरलैंड्स को 95 रनों से हराकर ग्रुप 1 में 4 अंक के साथ पहला स्थान हासिल कर रखा है। इस धमाकेदार जीत के बावजूद भारतीय खेमा चिंता में है, क्योंकि एक अहम खिलाड़ी मैच के दौरान चोटिल हो गई थी और उसके टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

स्टार खिलाड़ी के इंजर्ड होने से Team India की बढ़ी चिंता

Team India 36

नीदरलैंड्स के खिलाफ हुए मैच के दौरान टीम इंडिया (Team India) की स्टार लेग स्पिनर श्रेयंका पाटिल गंभीर रूप से चोटिल हो गईं। इसके बाद, दर्द से उनका हाल बेहाल हो गया और फिर उन्हें एक बगी में स्ट्रेचर के सहारे मैदान से बाहर ले जाया गया। श्रेयंका को यह चोट अपनी ही गेंदबाजी के दौरान फील्डिंग के दौरान लगी।

श्रेयंका को अपनी गेंदबाजी के दौरान लगी चोट

टीम इंडिया (Team India) की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पावरप्ले का अंतिम ओवर डालने के लिए श्रेयंका पाटिल को बुलाया। उनकी पहली गेंद पर नीदरलैंड्स की बल्लेबाज फीबे मोल्केनबोएर ने ऑन साइड पर शॉट खेला। गेंद को पकड़ने के लिए श्रेयंका ने दाईं तरफ दौड़ लगाई लेकिन वहां मौजूद एक अन्य फील्डर ने फुल डाइव मारकर बॉल को रोकने का प्रयास किया लेकिन गेंद छिटककर थोड़ा आगे चली गई। इसके बाद, श्रेयंका ने भागकर गेंद रोकी लेकिन जैसे ही उन्होंने बॉल को उठाने का प्रयास किया, उनके दाएं पैर टखना मुड़ गया।

इंजरी के कारण श्रेयंका पाटिल टूर्नामेंट से हो सकती हैं बाहर

टखने के मुड़ने से टीम इंडिया (Team India) की लेग स्पिनर श्रेयंका पाटिल काफी दर्द में दिखीं। उन्होंने तुरंत अपना पैर पकड़ लिया और दर्द से कराह रही थीं। इसके बाद, फिजियो और मेडिकल टीम ने आकर उनकी स्थिति का जायजा लिया, लेकिन श्रेयंका की हालत काफी खराब थी। इसी वजह से मैदान में बगी आई और स्ट्रेचर में लिटाकर श्रेयंका को मैदान से बाहर ले जाया गया।

इसके बाद, वो दोबारा गेंदबाजी के लिए नहीं आईं और नीदरलैंड्स के खिलाफ सिर्फ एक गेंद के बाद ही उन्हें बाहर होना पड़ा। श्रेयंका जिस तरह के दर्द में नजर आ रही थीं, उसके बाद मुश्किल ही लगता है कि वो आगे टूर्नामेंट में नजर आएंगी। अगर ऐसा होता है तो यह टीम इंडिया के लिए काफी बड़ा झटका साबित हो सकता है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से श्रेयंका के बाहर होने की जानकारी सामने आई है लेकिन ऐसी संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: इस दिन होगा इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ये 15 खिलाड़ियों के नाम पर मुहर लगना तय

Tagged:

Shreyanka Patil india women cricket team ICC Womens t20 world cup 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com