इस दिन होगा इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ये 15 खिलाड़ियों के नाम पर मुहर लगना तय

Published - 18 Jun 2026, 11:48 AM | Updated - 18 Jun 2026, 01:06 PM

Team India 33

Team India's ODI Squad Update For England Series: भारत घरेलू सरजमीं पर अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रहा है। इस सीरीज के दो मैच हो चुके हैं और दोनों में टीम इंडिया ने जीत हासिल करते हुए 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। दूसरा मैच कल लखनऊ में खेला गया, जिसे भारत ने 170 रनों से अपने नाम किया। अब तीसरा और आखिरी मैच 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होना है।

इस सीरीज के बाद, भारत की ODI फॉर्मेट में अगली चुनौती इंग्लैंड की टीम होगी। टीम इंडिया (Team India) को जुलाई में इंग्लैंड टूर पर जाना है। इस दौरान पांच टी20 मैचों के बाद, तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। तीन मैचों की वनडे सीरीज 14 जुलाई से शुरू होगी और 19 जुलाई को समाप्त होगी।

इस दिन होगा इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए Team India का ऐलान

Team India 34

BCCI ने अभी तक सिर्फ इंग्लैंड दौरे पर होने वाले टी20 मुकाबलों के लिए स्क्वाड का ऐलान किया है, जबकि वनडे के लिए घोषणा होना बाक़ी है। ऐसे में वनडे स्क्वाड के ऐलान को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। हालिया मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति 19 या फिर 20 जून को टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड का ऐलान कर सकती है।

इस बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की उम्मीद नहीं है, क्योंकि पिछले ही महीने जब आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज के साथ-साथ एशियन गेम्स के लिए स्क्वाड घोषित हुए थे, तो BCCI सचिव देवजीत सैकिया और अगरकर ने पत्रकारों से बात की थी

कई खिलाड़ियों की भारत के स्क्वाड में हो सकती है वापसी

अफगानिस्तान वनडे सीरीज से टीम इंडिया (Team India) के कई प्रमुख खिलाड़ी नदारद हैं। इसकी बड़ी वजह इंजरी और रेस्ट है। विराट कोहली और हार्दिक पांड्या को स्क्वाड में चुना गया था, लेकिन ये दोनों चोटिल होकर बाहर हो गए। हालांकि, अब इनके फिट होने की पूरी उम्मीद है। कोहली को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी, जबकि हार्दिक के पैर में मोच आई थी।

इसके अलावा तेज गेंदबाज हर्षित राणा भी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड में नजर आ सकते हैं। हर्षित को फरवरी में चोट लगी थी और फिर उन्होंने सर्जरी कराई। इसकी वजह से उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के साथ-साथ आईपीएल का 19वां सीजन भी मिस किया। हालांकि, अब उन्होंने अपना रिहैब पूरा कर लिया है और फिट हो गए हैं।

इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का संभावित 15 सदस्यीय स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, गुरनूर बरार

यह भी पढ़ें: महिला टी20 वर्ल्ड कप जीत की उम्मीदों पर फिरा पानी, खुद कप्तान चोटिल होकर हुई बाहर

Tagged:

shubman gill Virat Kohli jasprit bumrah Team India Squad IND vs ENG ODI Series 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com