लखनऊ वनडे खेले थे ये 2 खिलाड़ी, लेकिन कोच गौतम गंभीर चेन्नई ODI से कर सकते हैं इन्हें बाहर

Published - 18 Jun 2026, 03:55 PM | Updated - 18 Jun 2026, 04:50 PM

Chennai ODI

IND vs AFG Chennai ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का रोमांच अपने अंतिम मुकाबले तक पहुंच गया है। शुरुआती दो मुकाबलों में अफगानिस्तान कुछ खास नहीं कर पाया और टीम इंडिया ने बड़े अंतरों से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। ऐसे में अफगान टीम पर क्लीन स्वीप होने का खतरा मंडरा रहा है।

लखनऊ में खेले गए दूसरे वनडे में टीम इंडिया का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा और अफगानिस्तान को 170 रनों से हराया। इसके बाद, इनके बीच तीसरा वनडे 20 जून को चेन्नई में खेला जाना है। एमए चिदंबरम स्टेडियम में काफी समय बाद भारतीय टीम कोई वनडे मुकाबला खेलती नजर आएगी। चेन्नई वनडे (Chennai ODI) के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बदलाव की संभावना है। इसी वजह से भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर दो खिलाड़ियों को बाहर कर सकते हैं, जो लखनऊ में खेले थे।

इन 2 खिलाड़ियों को Chennai ODI से कोच गंभीर कर सकते हैं बाहर

Chennai ODI 1

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में भी गौतम गंभीर चाहेंगे कि उनकी टीम जीत दर्ज करे और सीरीज 3-0 से समाप्त करने में सफल रहे। इसी वजह से गंभीर दो ऐसे खिलाड़ियों को चेन्नई वनडे (Chennai ODI) से बाहर कर सकते हैं, जो दूसरे मैच में कुछ खास नहीं कर पाए थे। ये दो खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल और कुलदीप यादव हैं। इन दोनों को पहले मैच में बाहर रखा गया था, लेकिन दूसरे में खिलाया गया। हालांकि, ये मौके का फायदा नहीं उठा पाए। अब इन्हें बाहर किया जा सकता है।

यशस्वी और कुलदीप का चेन्नई वनडे से कट सकता है पत्ता

अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए यशस्वी जायसवाल को स्क्वाड में नहीं चुना गया था लेकिन फिर विराट कोहली के चोटिल होकर बाहर होने की वजह से उन्हें मौका मिला। यशस्वी को नंबर-3 पर खेलने की उम्मीद थी लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उन्हें पहले मैच में मौका नहीं दिया और फिर दूसरे में पारी की शुरुआत के लिए भेजा। जायसवाल मौके का फायदा नहीं उठा पाए और 4 रन बनाकर आउट हो गए। ऐसे में जायसवाल अगले मैच से बाहर किए जा सकते हैं।

वहीं, अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव भी लखनऊ की पिच पर अपना जलवा नहीं दिखा पाए। कुलदीप ने पूरे 10 ओवर की गेंदबाजी की लेकिन अफगानिस्तान के किसी भी बल्लेबाज को आउट नहीं कर सके। इसी वजह से उन्हें चेन्नई वनडे (Chennai ODI) से ड्रॉप किया जा सकता है।

इन दो खिलाड़ियों को यशस्वी और कुलदीप की जगह किया जा सकता है शामिल

चेन्नई वनडे (Chennai ODI) के लिए यशस्वी जायसवाल की जगह ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी की वापसी हो सकती है। रेड्डी ने पहले मैच में हिस्सा लिया था लेकिन दूसरे मैच में बाएं जांघ में दर्द के कारण नहीं खेल पाए थे। माना जा रहा है कि वो तीसरे वनडे में फिट होकर वापस आ सकते हैं। ऐसे में नितीश को जायसवाल की जगह मौका मिलने की उम्मीद है। वहीं, ओपनिंग में रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी मोर्चा संभाल लेंगी।

कुलदीप यादव की जगह बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे को शामिल किया जा सकता है। धर्मशाला वनडे से अपने इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत करने वाले हर्ष ने डेब्यू मैच में तीन विकेट लिए थे। इसके बावजूद उन्हें लखनऊ में नहीं खिलाया गया और इस फैसले पर सवाल भी उठे। ऐसे में अब उन्हें चेन्नई में कुलदीप की जगह मौका मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुई चोटिल, पूरे टूर्नामेंट से होगी बाहर?

Tagged:

team india afghanistan cricket team yashasvi jaiswal kuldeep yadav Nitish Kumar Reddy Harsh Dubey
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com