IPL 2027 में 74 या 94 कितने होंगे मैच? BCCI सचिव ने स्पष्ट बयान देकर किया सबकुछ साफ़
Published - 18 Jun 2026, 02:41 PM | Updated - 18 Jun 2026, 03:54 PM
Table of Contents
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण की चमक अभी तक फीकी ही नहीं पड़ी कि आईपीएल 2027 (IPL 2027) को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है. अगले सीजन को लेकर क्रिकेट गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म होने लगा है. हाल ही में टूर्नामेंट के शेड्यूल पर बड़ा अपडेट सामने आया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल के 20वें सीजन का 10 मार्च से आगाज हो सकता है. इस बीच, BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) के सचिव देवजीत सैकिया ने अब पूरे सीज़न (IPL 2027) में खेले जाने वाले मैचों की कुल संख्या का खुलासा किया है.
IPL 2027 में 74 या 94 कितने होंगे मैच?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने पीटीआई के हवाले से बात करते हुए कहा कि अभी आईपीएल 2027 मैचों की संख्या 74 से बढ़ाकर 94 करने पर कोई चर्चा नहीं हो रही है. उन्होंने बताया,
"अभी मैचों की संख्या 74 से बढ़ाकर 94 करने पर कोई चर्चा नहीं हो रही है और न ही ऐसा तुरंत होने वाला है. भविष्य में क्या स्थिति होगी, यह तो पता नहीं, लेकिन अभी मुझे मैचों इसकी कोई संभावना नहीं दिखती. ऐसा करने के लिए सिर्फ़ भारत के बारे में ही नहीं सोचना होगा, बल्कि ICC के दूसरे क्रिकेट खेलने वाले देशों, खासकर ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड, दक्षिण अफ़्रीका और वेस्ट इंडीज़ के खिलाड़ियों, के हितों का भी ध्यान रखना होगा, क्योंकि वे सभी इस टूर्नामेंट में खेलते हैं."
टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुई चोटिल, पूरे टूर्नामेंट से होगी बाहर?
इस वजह से नहीं बढ़ाना चाहते मैच
देवजीत सैकिया ने बात को आगे बढ़ाते हुए बतायाा कि क्यों बोर्ड IPL 2027 के मैच की संख्या नहीं बढ़ाना चाहता. बीसीसीआई सचिव ने खुलासा किया,
"हम उनके द्विपक्षीय मैचों और दूसरे अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों, जिनमें कई देशों के बीच होने वाले अन्य टूर्नामेंट भी शामिल हैं, में कोई खलल नहीं डालना चाहते. इसलिए अभी मुझे दो महीने की समय-सीमा से ज़्यादा समय बढ़ाने की कोई गुंजाइश नहीं दिखती. इस समय-सीमा में टूर्नामेंट के दौरान कई 'डबल हेडर' (एक ही दिन में दो मैच) के साथ लगभग 74 मैच ही हो सकते हैं."
इस दिन से हो सकती है टूर्नामेंट की शुरुआत
आईपीएल 2027 (IPL 2027) का आयोजन 10 मार्च से हो सकता है, जबकि 15 मई को फाइनल मैच खेले जाने की संभावना है. दरअसल, भारत के अधिकांश हिस्सों में मई में पड़ने वाली भीषण गर्मी से बचने के लिए आईपीएल बोर्ड ये कदम उठाने पर विचार कर रहा है. हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई भी आधिकारी घोषणा नहीं हुई है.
टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, चोटिल ईशान किशन मिस करेंगे तीसरा वनडे! ये खिलाड़ी बनेगा रिप्लेसमेंट
Tagged:
bcci Devajit Saikia IPL 2027ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर