टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, चोटिल ईशान किशन मिस करेंगे तीसरा वनडे! ये खिलाड़ी बनेगा रिप्लेसमेंट

Published - 18 Jun 2026, 12:36 PM | Updated - 18 Jun 2026, 02:09 PM

Ishan Kishan 2

अफगानिस्तान के खिलाफ जारी तीन मुकाबलो की एकदिवसीय सीरीज में भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) का प्रदर्शन शानदार रहा. बुधवार को लखनऊ में खेले गए दूसरे वनडे मैच में उन्होंने तूफानी शतकीय पारी खेल टीम को जीत दिलाने में योगदान दिया.

उनकी इस पारी से सभी काफी प्रभावित नजर आए. वहीं, अब ईशान किशन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह (Ishan Kishan) इस समय चोट से जूझ रहे हैं, जिसके वजह से उन्हें टीम से बाहर होना पड़ सकता है.

Ishan Kishan हुए चोटिल?

Ishan Kishan

दरअसल, ईशान किशन को अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे. मैच की दूसरी पारी के 39वें ओवर के दौरान वह अपने कंधे के बल गिरे, जिसके बाद वह दर्द से कहराते दिखाई दिए. अर्शदीप सिंह की गेंद पर रहमत शाह का कैच लपकने की कोशिश में वह खुद को इंजर्ड कर बैठे और फिर आइसिंग करते नजर आए.

हालांकि, बीसीसीआई ने उनकी चोट पर कोई अपडेट तक नहीं दिया है. लेकिन दावा किया जा रहा है कि ईशान किशन को अगले मैच से बाहर होना पड़ सकता है. यदि ऐसा होता है तो उनकी गैरमौजूदगी में प्लेइंग इलेवन में नीतीश कुमार रेड्डी को जगह मिल सकती है. इंजरी के कारण वह दूसरे वनडे में नहीं खेल पाए थे.

अंतिम ODI के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने, रोहित-जायसवाल ओपनर, नंबर-3-4-5 पर ईशान-अय्यर-केएल

अफगानिस्तान के गेंदबाजों की लगाई क्लास

ईशान किशन (Ishan Kishan) ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए धुआंधार पारी खेली और अफगानिस्तानी गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई. उन्होंने 79 गेंदों का सामना करते हुए 125 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और सात छक्के शामिल हैं. इसी के साथ ईशान किशन ने एमएस धोनी और केएल राहुल के रिकॉर्ड को धवस्त कर दिया है. वह वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाजी बन गए हैं. अपनी इस ऐतिहासिक पारी के दौरान उन्होंने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 224 रन की साझेदारी की.

टीम मैनेजमेंट दे सकता है रेस्ट

गौरतलब है कि ईशान किशन (Ishan Kishan) को आयरलैंड दौरे के लिए जाना है. बेलफास्ट में में भारत और आयरिश टीम के बीच दो टी20 मुकाबले खेले जाएंगे. इसके बाद वह पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड रवाना होंगे. फिर वह जापान में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया से जुड़ेंगे. ऐसे में टीम मैनेजमेंट ईशान किशन के वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में रेस्ट दे सकते हैं.

भारत-आयरलैंड सीरीज की टाइमिंग में हुआ बड़ा बदलाव, अब शाम 7 बजे नहीं इतने बजे से आप देख पाएंगे मुकाबला

Tagged:

shubman gill ISHAN KISHAN team india IND vs AFG
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com