IND vs AFG 3rd ODI Preview: जानें पिच रिपोर्ट, मौसम, लाइव स्ट्रीमिंग, और संभावित प्लेइंग XI

Published - 18 Jun 2026, 04:16 PM | Updated - 18 Jun 2026, 04:18 PM

IND vs AFG 3rd ODI
IND vs AFG 3rd ODI 2026

IND vs AFG 3rd ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही एकदिवसीय श्रृंखला का तीसरा और आखिरी मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रन के अंतर से हराकर श्रृंखला को अपने नाम कर लिया है। भारत ने शुभमन गिल के नेतृत्व में यह पहली एकदिवसीय श्रृंखला जीती है। दूसरे मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल और ईशान किशन के शतक की मदद से 402 रन बनाए जिसके जवाब में अफगानिस्तान टीम 232 रन पर सिमट गई।

भारत की ओर से गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह ने इस मैच में तीन-तीन विकेट लिए हैं। दूसरी तरफ अफगानिस्तान के तरफ से रहमत शाह ने अर्धशतक लगाया है और नांगेयालिया खारोटी, राशिद खान ने अच्छी गेंदबाजी की है। इस तीसरे मुकाबले में अफगानिस्तान क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी। इस मैच में इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच और वेदर रिपोर्ट, अहम खिलाड़ी और संभावित प्लेइंग पर नज़र डालेंगे।

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, चोटिल ईशान किशन मिस करेंगे तीसरा वनडे! ये खिलाड़ी बनेगा रिप्लेसमेंट

IND vs AFG 3rd ODI मैच डीटेल्स

IND vs AFG 3rd ODI पिच रिपोर्ट और मौसम अपडेट

चेन्नई मौसम अपडेट:

चेन्नई में खेले जाने वाले तीसरे वनडे के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे हालांकि बारिश की संभावना काफी कम है। तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तथा ह्यूमिडिटी 65% रहने की उम्मीद है।

एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई पिच रिपोर्ट:

IND vs AFG 3rd ODI एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा। इस मैदान की पिच थोड़ी धीमी और संतुलित मानी जाती है। लाल मिट्टी की इस पिच पर गेंद थोड़ा रुक कर आती है, जिससे स्पिनर्स को अच्छी टर्न और उछाल मिलती है, जबकि तेज गेंदबाजों को नई गेंद से शुरुआत में स्विंग मिल सकती है। यहां 270-280 रन का टोटल अच्छा माना जाता है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 48% मैच जीते हैं।

IND vs AFG 3rd ODI संभावित प्लेइंग 11

भारत प्लेइंग-XI

यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

अफगानिस्तान प्लेइंग-XI

रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम ज़द्रान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, राशिद खान, नांगेयालिया खारोटी, एएम ग़ज़नफ़र, मोहम्मद सलीम सफ़ी, बिलाल सामी

IND vs AFG 3rd ODI टॉप पिक्स

खिलाड़ी रोलहालिया प्रदर्शन (ODI)
शुभमन गिलबल्लेबाज154(110), 84(66), 23(18)
ईशान किशनविकेटकीपर125(79), 34(22), 9(7)
गुरनूर बराड़गेंदबाज3-60, 3-27, 1-52
अर्शदीप सिंहगेंदबाज3-45, 2-27, 3-63
रहमानुल्लाह गुरबाज़विकेटकीपर41(33), 102(51), 41(29)1

IND vs AFG 3rd ODI में विशेषज्ञ की राय

भारतीय टीम की बल्लेबाजी यूनिट काफी मजबूत है। पिछले मैच में टीम ने 400 रन का स्कोर खड़ा किया है। कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन बल्ले के साथ अच्छी फॉर्म में हैं। गेंदबाजी यूनिट से गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इस तीसरे वनडे में टीम को रोहित शर्मा से भी बड़ी पारी की उम्मीद है।

दूसरी तरफ अफगानिस्तान टीम का प्रदर्शन अभी इस दौरे पर निराशाजनक रहा है इस तीसरे वनडे में अफगानिस्तान को बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। हालिया फॉर्म, हेड टू हेड रिकॉर्ड और टीम संयोजन को देखते हुए तीसरे वनडे में टीम इंडिया का पलड़ा भारी है।

यह भी पढ़ें: अंतिम ODI के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने, रोहित-जायसवाल ओपनर, नंबर-3-4-5 पर ईशान-अय्यर-केएल

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।

Tagged:

India vs Afghanistan India vs Afghanistan ODI Series IND vs AFG 3rd ODI
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

यह मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा

इस मैदान की पिच थोड़ी धीमी और संतुलित मानी जाती है।

चेन्नई में खेले जाने वाले तीसरे वनडे के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे हालांकि बारिश की संभावना काफी कम है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com