'उसे बनाओ कप्तान....' रविचंद्रन अश्विन ने BCCI को दिया बड़ा सुझाव, इस खिलाड़ी को कैप्टन बनाने की दी सलाह
Published - 17 Apr 2026, 12:05 PM | Updated - 17 Apr 2026, 12:12 PM
आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच भारतीय क्रिकेट जगत में कप्तानी को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। पंजाब किंग्स की मुंबई इंडियंस पर 7 विकेटों की शानदार जीत के बाद श्रेयस अय्यर की कप्तानी की हर तरफ तारीफ हो रही है। इसी बीच दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने अपने यूट्यूब चैनल एश की बात पर एक बड़ा बयान देकर सनसनी मचा दी है। अश्विन का मानना है कि इस खिलाड़ी को अब भारतीय टी20 टीम के नेतृत्व समूह का हिस्सा होना चाहिए।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ पंजाब की शानदार जीत

बीती रात खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को चारों खाने चित कर दिया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब की टीम काफी संतुलित नजर आ रही है। न केवल कप्तानी, बल्कि अय्यर ने अपनी बल्लेबाजी से भी टीम को फ्रंट से लीड किया। इस शानदार प्रदर्शन को देखते हुए रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने कहा कि श्रेयस अय्यर ने खुद को साबित करने के लिए वह सब कुछ किया है जो एक खिलाड़ी और कप्तान कर सकता है। अगर अब भी उन्हें टीम इंडिया के नेतृत्व में जगह नहीं मिलती, तो यह बीसीसीआई का नुकसान होगा।
चीयरलीडर पर आया दिल, फिर उसी से रचाई शादी, जानिए क्विंटन डी कॉक की दिलचस्प लव स्टोरी
Ravichandran Ashwin का BCCI को कड़ा संदेश
अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने साफ तौर पर कहा कि श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में अलग-अलग टीमों के साथ अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया है। रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने कहा कि, इतना सब कुछ करने के बाद भी अगर श्रेयस अय्यर भारतीय टी20 टीम और लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा नहीं हैं, तो यह अय्यर का नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट मैनेजमेंट का नुकसान है।
रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) का यह बयान इशारा करता है कि श्रेयस को अब नजरअंदाज करना नामुमकिन होना चाहिए, खासकर जब टीम इंडिया बदलाव के दौर से गुजर रही है।
भविष्य की कप्तानी पर नजर
आगामी टी20 टूर्नामेंट्स को देखते हुए भारतीय टीम को एक ऐसे खिलाड़ी की जरूरत है जो प्रदर्शन के साथ टीम के लिए बड़े मौके पर मोर्चा भी संभाल सके। सूर्यकुमार ने भी अच्छी कप्तानी की लेकिन उनका बल्ला अकसर खामोश रहा है।
श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स के लिए जिस तरह से खिलाड़ियों का रोटेशन और फील्ड सेटिंग की है, उसने विशेषज्ञों को प्रभावित किया है। रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) का मानना है कि अय्यर के पास वह विजन है जो एक आधुनिक टी20 कप्तान में होना चाहिए।
रविचंद्रन अश्विन ने अपने विश्लेषण में यह भी जोड़ा कि श्रेयस के पास अनुभव और युवा ऊर्जा का सही मिश्रण है, जो टीम इंडिया के लिए भविष्य में गेम चेंजर साबित हो सकता है। अब देखना यह होगा कि बीसीसीआई और चयनकर्ता अश्विन के इस मशवरे को कितनी गंभीरता से लेते हैं, लेकिन एक बात तय है कि श्रेयस अय्यर ने अपनी दावेदारी मजबूती से पेश कर दी है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर