AFG के खिलाफ कुछ ऐसी प्लेइंग-XI के साथ उतरेगी टीम इंडिया, कोच गंभीर एक साथ करवाएंगे 3 युवाओं का डेब्यू

Published - 01 Jun 2026, 02:21 PM | Updated - 01 Jun 2026, 02:24 PM

AFG

AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 6-10 जून तक एक मैच की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इस आगामी श्रृंखला के लिए टीम इंडिया एक नई रणनीति के साथ मैदान में उतरने जा रही है. टीम मैनेजमेंट और कोच गौतम गंभीर युवा खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा मौके देने के मूड में नजर आ रहे हैं.

इसलिए माना जा रहा है कि प्लेइंग-11 में कई नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है. साथ ही कोच गंभीर 3 नए खिलाड़ियों का डेब्यू करवा सकते हैं. चलिए तो जान लेते हैं कि अफगानिस्तान (AFG) के खिलाफ कैसी हो सकती है भारत की संभावित एकादश.

एक साथ 3 खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू

AFG

अफगानिस्तान टेस्ट मैच (AFG) के लिए चयनकर्ताओं ने 3 नए चेहरों को मौका दिया है. दरअसल, 15 सदस्यीय टीम में स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार और हर्ष दुबे को मौका मिला है. वहीं उभरते हुए लंबे कद के तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को भी पहली बार टीम इंडिया में शामिल किया गया है.

अफगानिस्तान के खिलाफ एक ही टेस्ट है, ऐसे में इन तीनों ही खिलाड़ियों को कोच गंभीर एक बार जरुर अजमाना चाहेंगे. कुलदीप यादव के साथ स्पिन जोड़ी में हर्ष दुबे का डेब्यू तय ही नजर आ रहा है.

वहीं मानव सुथार को भी अपने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों प्रतिभाओं के चलते नंबर-6 की सीट मिल सकती है. जसप्रीत बुमराह इस एकमात्र टेस्ट मैच में नहीं है. वहीं गुरनूर बराड़ कप्तान शुभमन गिल के बेस्ट फ्रेंड माने जाते हैं, ऐसे में उन्हें भी प्रसिद्द कृष्णा से पहले इस मुकाबले में खेलने को मिल सकता है.

जायसवाल और केएल राहुल करेंगे ओपनिंग

वहीं, अफगानिस्तान के खिलाफ यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं. मिडिल ऑर्डर में साई सुदर्शन, कप्तान शुभमन गिल और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती देंगे. साथ ही पंत विकेटकीपर की भूमिका में भी रहेंगे.

ऑलराउंडर के रूप में मानव सुथार, नीतीश रेड्डी और हर्ष दुबे को मौका मिल सकता है, जो टीम को संतुलन प्रदान करेंगे. तीनों ही खिलाड़ी बल्ले के साथ गेंद से भी योगदान देने में माहिर हैं.

RCB की जीत पर इमोशनल हुए Chris Gayle और AB de Villiers, दोनों ने शेयर किया भावुक संदेश

स्पिन में कुलदीप, तो तेज गेंदबाजी में सिराज और बराड़

स्पिन विभाग में कुलदीप यादव एक अनुभवी विकल्प होंगे, जो भारत के लिए मिडिल ओवर्स में विकेट निकालने की कोशिश करेंगे. तेज गेंदबाजी की बात करें तो मोहम्मद सिराज टीम के मुख्य गेंदबाज होंगे, जिनका साथ देने के लिए कोच गौतम गंभीर गुरनूर बराड़ जैसे युवा खिलाड़ी को प्लेइंग XI में शामिल कर सकते हैं. यह संयोजन टीम को मजबूती देगा, और क्रिकेट प्रेमियों को कुछ नया देखने को मिलेगा.

कुल मिलाकर, यह प्लेइंग-11 अनुभव और युवा जोश का संतुलित मिश्रण है, जो कि टीम मैनेजमेंट और गौतम गंभीर ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए बनाया है. ताकि आने वाले वक्त में टीम इंडिया की बेंच स्ट्रेंथ को मजबूत बनाया जा सके. हालांकि, अब यह तो वक्त ही बताएगा कि युवा खिलाड़ी इस मौके को कैसे भुनाते हैं और अपना कितना योगदान देते हैं.

AFG के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग-XI:

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मानव सुथार, नीतीश रेड्डी, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़

मातम में बदली RCB की फाइनल जीत! इधर 17 वर्षीय खिलाड़ी की हुई हत्या, लाश को बोरे में भरकर नाले में फेंका

Tagged:

team india IND vs AFG AFG
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com