'मैं और मेरे पापा सिर्फ ये चाहते....' Vaibhav Sooryavanshi ने सभी के सामने बताई अपनी दिली तमन्ना, पहली बार अपने ड्रीम का किया खुलासा

Published - 01 Jun 2026, 03:05 PM

Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपनी तूफानी बैटिंग से सभी को चौंका दिया है. उन्होंने ना सिर्फ कई यादगार पारियां खेली बल्कि IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने. जिसके चलते वह इस सीजन के ऑरेंज कैप विनर भी बनाए.

बेबी बॉस ने इस सीजन में कुल 776 रन बनाए. इसके अलावा वह किसी भी एक टी20 टूर्नामेंट के पावरप्ले में 500 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. वहीं, हाल ही में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने की इच्छा जाहिर की है.

टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi

आईपीएल 2026 फाइनल के बाद वैभव ने रेड बॉल क्रिकेट में खेलने की इच्छा बताई. इस दौरान वैभव के साथ बगल में सुनील गावस्कर भी मौजूद थे. साथ ही स्टार स्पोर्ट्स पैनल में पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा और अश्विन ने उनसे उनके फ्यूचर प्लान पर बात की, तो 15 साल के वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) ने कहा कि वह टेस्ट क्रिकेट में खेलना चाहते हैं. उनका अब लक्ष्य है कि आगे जाकर रेड बॉल क्रिकेट खेलना.

दिग्गज खिलाड़ियों ने पूछे सवाल

दरअसल, आकाश चोपड़ा ने 15 साल के वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) से पूछा कि आगे तुम्हारा क्या प्लान है? इस पर बेबी बॉस ने जबाव देते हुए कहा कि सर अभी तो आगे भी मेरे मैचेस हैं तो उसपर ध्यान देना है बाकी मुझे रेड बॉल से खेलना भी बहुत पसंद है.

इसके बाद अश्विन ने युवा खिलाड़ी से पूछा, "हां तुम्हारे कोच ने बताया था कि तुम्हे आराम से खेलने को बोला गया था और तुमने जल्दी से दो शतक मारे थे". वहीं, आकाश चोपड़ा ने आगे कहा, तुम्हारे पास बहुत से रेड बॉल के बेहतरीन प्लेयर खड़े उनसे कुछ सीखो.

ट्रॉफी सिर पर रखकर थिरके Virat Kohli और Krunal Pandya, होटल में जमकर लगाए ठुमके, VIDEO वायरल

पापा चाहते हैं मैं टेस्ट क्रिकेट खेलूं : वैभव

वहीं, वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने अपने पापा के जिक्र करते हुए कहा बचपन से ही मेरे पापा टेस्ट क्रिकेट में गावस्कर सर के बारे में बताते आए हैं. उन्होंने बताया है कि सर कैसे बिना हेलमेट के भी तगड़े गेंदबाजों को पुल मारते थे, और बड़े शॉट्स लगाते थे.

मानता हूं कि मेरा खेले आक्रामक है, और हर कोई सोचता है कि मैं बस गेंद को हिट करने की कोशिश करता है. लेकिन मैं टेस्ट क्रिकेट भी खेलना चाहता हूं. मेरे पिता ने बताया है कि रेड बॉल की असली क्रिकेट है.

AFG के खिलाफ कुछ ऐसी प्लेइंग-XI के साथ उतरेगी टीम इंडिया, कोच गंभीर एक साथ करवाएंगे 3 युवाओं का डेब्यू

Tagged:

team india IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshi
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

776

15 साल
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com