IPL खत्म अब टीम इंडिया के साल 2026 शेड्यूल का हुआ ऐलान, आगे इन खतरनाक टीमों से भिड़ेगा अब भारत

Published - 01 Jun 2026, 02:49 PM | Updated - 01 Jun 2026, 02:54 PM

Team India

आईपीएल 2026 का रोमांचक सीजन अब पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। दो महीनों तक चले इस घरेलू टूर्नामेंट के बाद अब भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के मैदान पर देश के लिए जलवा बिखेरने को तैयार हैं।

बीसीसीआई ने आईपीएल के ठीक बाद का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है, जिससे साफ है कि टीम इंडिया (Team India) का आने वाला समय बेहद व्यस्त और चुनौतियों से भरा होने वाला है। इस साल भारतीय टीम को दुनिया की कई खतरनाक टीमों के खिलाफ सीरीज खेलनी है।

अफगानिस्तान के खिलाफ होगा टेस्ट और वनडे

Team India

आईपीएल के तुरंत बाद टीम इंडिया (Team India) अपने इंटरनेशनल अभियान की शुरुआत घरेलू मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ करने जा रही है। जून के पहले हफ्ते से ही यह सीरीज शुरू हो जाएगी, जिसमें दोनों टीमों के बीच 1 ऐतिहासिक टेस्ट मैच और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।

पहला टेस्ट मैच 6 जून से मोहाली में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई के मैदान पर वनडे मैचों में आमने-सामने होंगी। अफगानिस्तान की टीम उलटफेर करने में माहिर है, इसलिए भारतीय टीम को इस सीरीज में पूरी ताकत के साथ उतरना होगा।

IPL 2026 Prize Money List: चैंपियन RCB को मिले 20 करोड़, जानें ऑरेंज-पर्पल कैप और अन्य अवॉर्ड्स विजेताओं को मिली कितनी रकम

Team India करेगी इंग्लैंड और श्रीलंका का विदेशी दौरा

अफगानिस्तान सीरीज के तुरंत बाद टीम इंडिया (Team India) को जून के अंत में आयरलैंड का दौरा करना है, जहां 2 टी20 मैच खेले जाएंगे। लेकिन असली अग्निपरीक्षा जुलाई में शुरू होगी, जब भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी।

इंग्लैंड की धरती पर भारत को 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की एक लंबी और कड़ी सीरीज खेलनी है। यह दौरा भारतीय टीम के युवा और सीनियर खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित होगा।

इंग्लैंड दौरे के तुरंत बाद अगस्त में भारतीय टीम श्रीलंका रवाना होगी। श्रीलंका दौरे पर भारत को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत 2 महत्वपूर्ण टेस्ट मैच खेलने हैं, साथ ही 2 टी20 मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी।

T20I इतिहास के टॉप-5 सबसे बड़े स्कोर, जब टीमों ने 300+ रन का आंकड़ा किया पार

वेस्टइंडीज से घर में टक्कर तो न्यूजीलैंड का दौरा करेगी टीम

साल के आखिरी महीनों में भी क्रिकेट फैंस को जबरदस्त मुकाबले देखने को मिलेंगे। सितंबर के महीने में भारतीय टीम फिर से अफगानिस्तान से 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी।

इसके तुरंत बाद सितंबर से अक्टूबर के बीच वेस्टइंडीज की टीम भारत का दौरा करेगी। इस दौरे पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की रोमांचक भिड़ंत होगी।

इसके बाद अक्टूबर और नवंबर के महीने में टीम इंडिया (Team India) न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी, जहां की तेज और पिचों पर भारत को 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेलने हैं। साल का अंत दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज 3 वनडे और 3 टी20 के साथ होगा।

Tagged:

team india INDIA FUTURE TOUR PROGRAM BCCI MATCH SCHEDULE
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

अफगानिस्तान

आऱसीबी
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com