T20I इतिहास के टॉप-5 सबसे बड़े स्कोर, जब टीमों ने 300+ रन का आंकड़ा किया पार
Published - 01 Jun 2026, 10:40 AM | Updated - 01 Jun 2026, 11:23 AM
Table of Contents
T20I: टी20 क्रिकेट, क्रिकेट का एक ऐसा प्रारूप जिसको मौजूदा समय में काफी लोकप्रियता मिल रही है. 20 ओवर के मैच देखने के लिए क्रिकेट प्रेमी हमेशा उत्साहित रहते हैं. क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट ने खेल को नई पहचान दिलाई है. ओवर कम होने की वजह से बल्लेबाज शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी कर टीम को बड़ा स्कोर दिलाने की कोशिश करते हैं.
टी20 क्रिकेट में किसी भी टीम के लिए 300 रनों का आंकड़ा पार करना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है. इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए बल्लेबाजों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना पड़ता है. लेकिन टी20 इंटरनेशलन (T20I) क्रिकेट में अब तक पांच बार ये कारनामा देखने को मिल चुका है. 5 टी20 मुकाबले ऐसे खेले गए हैं जिसमें टीम 300 से ज्यादा रन बना सकी. तो आइए जानते हैं इस बारे में.....
T20I इतिहास के टॉप-5 सबसे बड़े स्कोर
इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका: 304/2

अक्टूबर 2024 में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड दौरा किया था, जिस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज भी खेली गई थी. इस सीरीज के दूसरे मैच में मेजबान और मेहमान टीम का मैनचेस्टर के मैदान पर एक-दूसरे से सामने हुआ.
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम ने फिल साल्ट (141) और जोस बटलर (83) की तूफ़ानी पारी की मदद से 20 ओवर में 304 रन बनाए जो कि अब तक टी20 इंटरनेशनल (T20I) में पांचवां सबसे बड़ा स्कोर है. इसके जवाब में प्रोटियाज़ टीम 158 रनों पर ढेर हो गई और उसके हाथ 146 रनों से हार लगी.
जर्मनी बनाम ऑस्ट्रीया: 308/1
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में अब तक का चौथा सबसे बड़ा स्कोर 308 रन है, जो कि जर्मनी द्वारा बनाया गया है. 1 मई 2026 को क्रेफ़ेल्ड में उसका सामना ऑस्ट्रीया से हुआ, जिसमें जर्मनी ने धमाकेदार प्रर्दशन कर पहाड़नुमा स्कोर बना दिया. इस दौरान टीम के सलामी बल्लेबाज बेन कोहलर-कैडमोर ने 133 रन और मुसद्दिक अहमद ने 122 रन की विशाल पारी खेली. इसके जवाब में ऑस्ट्रिया टीम 146 रन बनकार ही आउट हो गई और 162 रनों से मैच गंवा दिया.
नेपाल बनाम चाइना: 313/2
31 मई 2026 का सिंगापूर में नेपाल और चाइना के बीच एशियाई खेल पुरुष क्वालीफायर 2026 का पहला मुकाबला खेला गया. इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल ने 2 विकेट खोकर 312 रन बनाए. कुशल भूर्तेल की 129 रन की पारी के दम पर टीम ये स्कोर हासिल कर पाई. इसके अलावा कुशल मल्ला ने 85 रन और रोहित पुडेल ने 69 रनों का योगदान दिया. दिए गए टारगेट को हासिल करते हुए चाइना टीम की पारी 92 रनों पर सिमट गई, जिसके चलते उसको 221 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा.
नेपाल बनाम मंगोलिया: 314/3
टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) क्रिकेट के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम और कोई नहीं बल्कि नेपाल है. एशियाई खेल पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 के पहले मुकाबले में नेपाल ने मंगोलिया के खिलाफ धुआंधार बल्लेबाजी कर 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 314 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए.
इस अहम योगदान कुशल मल्ला, रोहित पुडेल और दीपेन्द्र सिंह का रहा, जिनके बल्ले से क्रमशः 137 रन, 61 रन और 52 रन निकले. इसके बाद मंगोलिया टीम 41 रन पर ऑलआउट हो गई, जिसके चलते नेपाल ने 273 रन से जीत हासिल की.
जिम्बाब्वे बनाम गाम्बिया: 344/4
टी20 इंटरनेशनल (T20I) क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम जिम्बाब्वे है. अक्टूबर 2024 को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप उप क्षेत्रीय अफ्रीका क्वालीफायर ग्रुप बी कस मुकाबले में जिम्बाब्वे टीम गाम्बिया के खिलाफ 4 विकेट के नुकसान पर 344 रन बना सकी थी. ब्रायन बेनेट ने 50 रन, तादिवानाशे मारुमानी ने 62 रन, सिकंदर रजा ने 133 रन और क्लाइव मदांडे ने 53 रन की पारी खेली. जवाब में गाम्बिया 54 रन के स्कोर पर ही ताश के पत्तों की तरह बिखर गई.
T20I के इतिहास के सर्वाधिक 5 स्कोर
| टीम | स्कोर | ओवर | रन रेट (RR) | विपक्षी टीम | मैदान | परिणाम | मैच तिथि |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| ज़िम्बाब्वे | 344/4 | 20.0 | 17.20 | गाम्बिया | नैरोबी (रुआराका) | जीता | 23 अक्टूबर 2024 |
| नेपाल | 314/3 | 20.0 | 15.70 | मंगोलिया | हांगझोउ | जीता | 27 सितंबर 2023 |
| नेपाल | 313/2 | 20.0 | 15.65 | चीन | सिंगापुर | जीता | 31 मई 2026 |
| जर्मनी | 308/1 | 20.0 | 15.40 | ऑस्ट्रिया | क्रेफेल्ड | जीता | 1 मई 2026 |
| इंग्लैंड | 304/2 | 20.0 | 15.20 | दक्षिण अफ्रीका | मैनचेस्टर | जीता | 12 सितंबर 2025 |
Tagged:
team india England Cricket Team ENG vs SA Nepal Cricket Teamऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर