Vaibhav Sooryavanshi vs Babar Azam: दोनों के साल 2026 के IPL-PSL आंकड़ों की तुलना, देखें कौन निकल रहा असली KING

Published - 01 Jun 2026, 03:38 PM | Updated - 01 Jun 2026, 03:43 PM

VAIBHAV SOORYAVANSHI

Vaibhav Sooryavanshi: साल 2026 में क्रिकेट फैंस को दो बड़े टी20 टूर्नामेंट का रोमांच लगभग एक ही वक्त देखने को मिला। एक तरफ भारत में आईपीएल का जलवा रहा, तो दूसरी तरफ पाकिस्तान में पीएसएल 2026 खेला गया। इन दोनों ही लीग में बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए।

लेकिन इस साल सबसे ज्यादा चर्चा आईपीएल के युवा धाकड़ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) और पाकिस्तान के दिग्गज कप्तान बाबर आजम की हो रही है। आइए इन दोनों खिलाड़ियों के साल 2026 के आईपीएल और पीएसएल आंकड़ों की तुलना करते हैं और जानते हैं कि रनों की इस रेस में कौन आगे है।

15 साल के Vaibhav Sooryavanshi और 31 साल के बाबर की टक्कर

VAIBHAV RECIEVING ORANGE CAP

क्रिकेट के मैदान पर जब अनुभवी और युवा खिलाड़ियों की तुलना होती है, तो मुकाबला बेहद रोमांचक हो जाता है। एक तरफ जहां पाकिस्तान के 31 वर्षीय बाबर आजम हैं, जिन्होंने पेशावर जाल्मी को अपनी कप्तानी में पीएसएल 2026 का खिताब जिताया।

वहीं दूसरी तरफ भारत के महज 15 साल के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) हैं, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए आईपीएल 2026 में पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना लिया। दोनों ही खिलाड़ी अपनी-अपनी लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं।

T20I इतिहास के टॉप-5 सबसे बड़े स्कोर, जब टीमों ने 300+ रन का आंकड़ा किया पार

रनों की रेस में किसने मारी बाजी?

अगर दोनों खिलाड़ियों के बीच रनों और मैचों की बात करें, तो वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में कुल 16 पारियां खेलीं, जिसमें उन्होंने 776 रन बनाए। दूसरी ओर, बाबर आजम ने पीएसएल 2026 में केवल 11 पारियां खेलीं और उनके बल्ले से 588 रन निकले।

औसत के मामले में बाबर आजम बहुत आगे दिखाई देते हैं। बाबर ने 73.50 की लाजवाब औसत से रन बनाए, जबकि वैभव का औसत 48.50 का रहा। इसके पीछे की वजह है कि बाबर ज्यादा गेंद खेलते हुए इतना रन बनाएं जबकि वैभव कम गेंदों में ज्यादा रन बनाते हैं।

हालांकि, वैभव ने बाबर से ज्यादा मैच खेले, इसलिए कुल रनों के मामले में भारतीय युवा बल्लेबाज काफी आगे निकल गया है। आपको बता दें वैभव की बल्लेबाजी की तुलना बाबर से करना नहीं करना ही स ही रहेगा क्योंकि वैभव ऐसे बल्लेबाज हैं जो निरंतरता के साथ-साथ लगातार अच्छा प्रदर्शन भी करते हैं, जबकि बाबर में वो झलक नहीं दिखती।

मातम में बदली RCB की फाइनल जीत! इधर 17 वर्षीय खिलाड़ी की हुई हत्या, लाश को बोरे में भरकर नाले में फेंका

स्ट्राइक रेट बता रहा टी20 में वैभव है असली KING

टी20 क्रिकेट में सिर्फ रन बनाना ही काफी नहीं होता, बल्कि आप किस रफ्तार से रन बना रहे हैं, यह सबसे ज्यादा मायने रखता है। इस मामले में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi vs Babar Azam) की तुलना में वैभव बहुत आगे निकल जाते हैं।

वैभव ने इस सीजन में 237.31 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की, जो टी20 इतिहास में सबसे खतरनाक माना जा रहा है। वहीं, बाबर आजम का स्ट्राइक रेट 145.90 का रहा, जो वैभव के सामने काफी कम है। इतना ही नहीं, छक्कों के मामले में भी वैभव ने बाबर को पूरी तरह पछाड़ दिया।

बाबर ने 11 मैचों में सिर्फ 15 छक्के लगाए, जबकि 15 साल के वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) ने मैदान के चारों तरफ शॉट खेलते हुए रिकॉर्ड 72 छक्के जड़ दिए। यूं कहें तो बाबर ने पीएसएल में जीतने छक्के उतने तो वैभव के उम्र हैं जबकि बाबर के उम्र का दोगुना छक्का वैभव ने आईपीएल में लगा दिया।

चौकों के मामले में दोनों लगभग बराबर वैभव Vaibhav Sooryavanshi ने 63 और बाबर ने 60 रहे। साफ है कि लंबी पारियां खेलने में भले ही बाबर माहिर हों, लेकिन टी20 के असली तेवर के मामले में वैभव सूर्यवंशी ही इस साल के असली किंग बनकर उभरे हैं।

Tagged:

babar azam IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshi PSL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

776 रन

588 रन
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com