145kmph की आग उगलती गेंदें, 100 मीटर लंबे छक्के! IPL से मिला भारत को Ben Stokes जैसा ऑलराउंडर
Published - 01 Jun 2026, 03:35 PM | Updated - 01 Jun 2026, 03:37 PM
Table of Contents
IPL : आईपीएल 2026 एक ऐसा मंच है, जहां युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का भरपूर मौका मिलता है. इस IPL 2026 सीजन ने भी भारत को एक ऐसा नया सितारा दिया है, जिसकी तुलना अब इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स से की जा रही है. यह खिलाड़ी इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए खेला है.
जिसने शानदार बैटिंग करते हुए टीम के लिए कई मौकों पर महत्वपूर्ण विकेट चटकाए हैं. अब इस खिलाड़ी की शानदार गेंदबाजी और आक्रामक बल्लेबाजी ने टीम का भरोसेमंद खिलाड़ी बना दिया है.
IPL से भारत को मिला Ben Stokes जैसा ऑलराउंडर

हम बात कर रहे हैं, नीतीश कुमार रेड्डी की, जिन्होंने IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींचा. उन्होंने 171.59 के स्ट्राइक रेट से दनादन रन बनाए. जो टी20 क्रिकेट में उनकी आक्रमकता को जाहिर करती है. उनकी बल्लेबाजी में सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने बड़े शॉट्स खेलने में बिल्कुल झिझक नहीं की.
नीतीश कुमार रेड्डी की पावर-हिटिंग क्षमता ने टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकालने में निकालने में कई बार अहम भूमिका निभाई, और कई मौकों पर 100 मीटर से भी लंबे छक्के लगाकर दर्शकों को रोमांचित किया.
गेंद और बल्ले से किया कमाल
सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, गेंदबाजी में भी नीतीश ने कमाल की परफॉर्म किया उन्होंने करीब 145 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करते हुए विपक्षी बल्लेबाजों को रन बनाने से रोका. उन्होंने SRH के लिए महत्वपूर्ण मौकों पर विकेट लेकर मैच का रुख पलटने की क्षमता दिखाई, जो कि उन्हें खतरनाक ऑलराउंडर बनाती है.
नीतीश रेड्डी ने IPL 2026 में SRH के लिए कुल 14 मैचों में 30.20 की औसत और 171.59 के स्ट्राइक रेट से 302 रन बनाए हैं. जबकि, 1 फिफ्टी के साथ 19 चौके और 21 छक्के भी जड़े. वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने 10.42 की इकोऩमी से 14 मैचों में 8 विकेट भी चटकाए.
नीतीश कुमार रेड्डी की तुलना बेन स्टोक्स से
नीतीश कुमार रेड्डी की तुलना अब बेन स्टोक्स जैसे घातक खिलाड़ी से हो रही है. क्योंकि वह भी उस तरह मैच जीताने की क्षमता रखते हैं, जिस तरह स्टोक्स ने इंग्लैंड को कई मैचों में यादगार जीत दिलाई है. आईपीएल 2026 में नीतीश के प्रदर्शन को देख के कह सकते हैं कि वह भविष्य में भारत के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं.
उनकी फिटनेस, आत्मविश्वास और खेल के प्रति जुनून उन्हें एक अलग स्तर का खिलाड़ी बनाता है, और टीम इंडिया में ऐसे ही प्लेयर्स की जरूरत है जो अकेले के दम पर मैच का रूख पलट सके.
IPL खत्म अब टीम इंडिया के साल 2026 शेड्यूल का हुआ ऐलान, आगे इन खतरनाक टीमों से भिड़ेगा अब भारत
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर