ट्रॉफी जीतने के बावजूद RCB नहीं दिखाएगी रहम, इन 4 बड़े नामों को जरुर करेगी रिलीज

Published - 01 Jun 2026, 04:23 PM | Updated - 01 Jun 2026, 04:24 PM

RCB

RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने फाइनल में गुजरात टाइटन्स को हराकर आईपीएल 2026 की ट्रॉफी लगातार दूसरी बार जीती. टीम के लिए मैच विनिंग पारी विराट कोहली ने खेली, जिन्होंने 42 गेंदों में 75 रन बनाए. साथ ही प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी अपने नाम किया. लेकिन दूसरी ओर कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिनका इस सीजन में योगदान ना के बराबर रहा.

अब RCB ने उन्हें आईपीएल 2027 के मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर सकती है. इस लिस्ट में 4 बड़े नाम हैं. चलिए तो जानते हैं कौन हैं यह प्लेयर्स.....

इन 4 खिलाड़ियों को रिलीज करेगी RCB

1. जैकेब बेथल

RCB

लिस्ट में पहला नाम जैकेब बेथल का है, जिन्हें आरसीबी ने आईपीएल 2026 के लिए 2. 60 करोड़ की बड़ी रकम में टीम में शामिल किया था. लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ा. RCB मैनेजमेंट ने उन्हें IPL 2026 में 7 मैचों में खेलने का मौका दिया, लेकिन वह एक भी पारी यादगार नहीं बना पाए.

23 साल के बेथल ने आरसीबी के लिए खेलते हुए 7 मैचों में 13.71 की औसत और 124.68 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 96 रन बनाए. अब फाइनल के बाद माना जा रहा है कि IPL 2027 से पहले उन्हें रिलीज किया जा सकता है.

2. जितेश शर्मा

सूची में दूसरे स्थान पर विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा हैं. उन्होंने RCB के लिए इस सीजन खास योगदान नहीं दिया. जितेश ने 16 मैचों में खेलते हुए 12.89 की औसत और 122.11 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 116 रन बनाए.

कई मौकों पर उन्होंने निराश भी किया. इसके चलने कयास लगाए जा रहे हैं कि जितेश शर्मा का RCB के साथ यह आखिरी सीजन था. मैनेजमेंट नई रणनीति तैयार करने के लिए उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में शामिल कर सकता है.

3. रोमारियो शेफर्ड

तीसरे स्थान पर लिस्ट में रोमारियो शेफर्ड का है. उन्हें RCB ने 2025 में 1. 50 करोड़ में खरीदा था. फिर आईपीएल 2026 के लिए भी इसी रकम में रिटेन किया. लेकिन रोमारियो शेफर्ड टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए.

हालांकि, शेफर्ड ने नीचने क्रम में टीम के लिए आखिरी ओवरों में रन भी बटोरे, और 15 मैचों में 7 विकेट भी चटकाए. लेकिन वह फ्रेंचाइजी के लिए उतरे प्रभावी साबित नहीं हुए. अब आईपीएल 2027 से पहले उनका टीम से पत्ता साफ होना तय है.

145kmph की आग उगलती गेंदें, 100 मीटर लंबे छक्के! IPL से मिला भारत को Ben Stokes जैसा ऑलराउंडर

4. अभिनंदन सिंह

लिस्ट में चौथा और आखिरी नाम अभिनंदन सिंह का है. इस युवा खिलाड़ी ने आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के लिए डेब्यू किया था. उन्होंने टीम के लिए गेंदबाजी करते हुए महत्वपूर्ण विकेट चटकाए.

लेकिन इस दौरान उनकी गेंदबाजी काफी महंगी रही, जिसकी इकोनॉमी रेट लगभग 12 से 13 रन प्रति ओवर के आसपास रही थी. लिहाजा, आरसीबी IPL 2027 से पहले उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा सकती है.

अभिनंदन सिंह ने आरीसीबी के लिए इस सीजन में कुल 3 मैच खेले, जिनमें उन्होंने 12.62 की इकोनॉमी से 122 रन लुटाते हुए 3 विकेट हासिल किए.

Vaibhav Sooryavanshi vs Babar Azam: दोनों के साल 2026 के IPL-PSL आंकड़ों की तुलना, देखें कौन निकल रहा असली KING

Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com