टेस्ट टीम से Ravindra Jadeja की छुट्टी करने आया ये ऑलराउंडर, लगाता गगनचुंबी छक्के, हर ओवर चटकाता विकेट
Published - 01 Jun 2026, 04:25 PM | Updated - 01 Jun 2026, 04:28 PM
Table of Contents
भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम में लंबे समय से ऑलराउंडर रविद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) का जलवा रहा है। लेकिन अब घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपनी फिरकी और बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाला एक नया युवा खिलाड़ी सामने आया है, जो बिल्कुल जडेजा की तरह ही बाएं हाथ से गेंदबाजी और बल्लेबाजी करता है।
राजस्थान के इस उभरते सितारे का नाम मानव सुथर है। घरेलू क्रिकेट से लेकर आईपीएल 2026 तक अपने शानदार खेल की बदौलत वह भविष्य में रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की जगह लेने के सबसे बड़े दावेदार बन चुके हैं।
कौन हैं मानव सुथार, जो Ravindra Jadeja को दे सकते हैं टक्कर?

मानव सुथार राजस्थान के श्रीगंगानगर के रहने वाले हैं और घरेलू क्रिकेट में राजस्थान की तरफ से खेलते हैं। वह बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज होने के साथ-साथ निचले क्रम में आकर गगनचुंबी छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं।
उनकी खेल शैली बिल्कुल अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) जैसी है। मानव सुथर ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सीजन में न सिर्फ अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को नचाया, बल्कि शानदार बल्लेबाजी करते हुए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना पहला शतक भी जड़ा। उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया में जगह बनते दिख रही है।
किया कमाल का प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में मानव सुथार को गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम ने रिटेन किया था। आईपीएल के इस सीजन में उन्होंने कप्तान शुभमन गिल के भरोसे को सही साबित करते हुए बेहद किफायती गेंदबाजी की और महत्वपूर्ण मौकों पर टीम को विकेट दिलाए।
चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ उन्होंने बेहतरीन स्पेल फेंके। इससे पहले दलीप ट्रॉफी में भी उन्होंने एक पारी में 7 विकेट लेकर सनसनी मचा दी थी। गेंदबाजी के अलावा घरेलू मैचों में उनकी पावर-हिटिंग क्षमता ने साबित कर दिया है कि वह जरूरत पड़ने पर बड़े शॉट्स खेलने का दम रखते हैं।
IPL खत्म अब टीम इंडिया के साल 2026 शेड्यूल का हुआ ऐलान, आगे इन खतरनाक टीमों से भिड़ेगा अब भारत
क्या टेस्ट टीम से सचमुच हो जाएगी जडेजा की छुट्टी?
भारतीय टेस्ट टीम में रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की जगह लेना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं है, क्योंकि जडेजा ने सालों तक भारत को अपने दम पर मैच जिताए हैं।
हालांकि, जडेजा की उम्र के साथ-साथ वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए सेलेक्टर्स को उनके विकल्प की तलाश है। मानव सुथर ने खुद एक इंटरव्यू में बताया है कि वह अश्विन और रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की गेंदबाजी को देखकर अपनी लाइन और लेंथ को बेहतर कर रहे हैं।
अगर मानव इसी तरह लगातार हर ओवर में विकेट चटकाते रहे और बल्ले से रन बनाते रहे, तो वह बहुत जल्द ही टीम इंडिया की टेस्ट जर्सी में खेलते दिखाई देंगे।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर