टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज श्रीलंका टेस्ट सीरीज से हुआ बाहर

Published - 08 Aug 2026, 02:12 PM | Updated - 08 Aug 2026, 02:34 PM

Team India 19

Big Blow to Team India: काफी समय से प्रमुख भारतीय खिलाड़ियों के चोटिल होकर अहम सीरीज मिस करने की समस्या जारी है। हार्दिक पांड्या और नितीश कुमार रेड्डी आईपीएल 2026 के बाद से एक्शन में नजर नहीं आए हैं। वहीं, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और वाशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी भी इंग्लैंड दौरे पर इंजरी का शिकार होने के कारण एक्शन से दूर हैं।

श्रीलंका दौरे से चोट के कारण जसप्रीत बुमराह पहले ही बाहर हो गए थे। वहीं, वाशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं थे। जबकि साई सुदर्शन का चयन फिटनेस के अधीन था। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा था कि सुदर्शन फिट होने के करीब हैं और सप्ताह के अंत तक कोलंबो में टीम इंडिया (Team India) को ज्वाइन कर सकते हैं लेकिन अब उनके सीरीज से बाहर होने की जानकारी सामने आई है।

साई सुदर्शन की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट

Team India 20

दरअसल, साई सुदर्शन को इंडिया ए के लिए खेलते हुए श्रीलंका टूर पर पैर में चोट लग गई थी। इसी वजह से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में उनका चयन फिटनेस पर निर्भर था। सुदर्शन काफी समय से बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु में अपना रिहैब कर रहे थे।

हाल ही में उन्होंने बल्लेबाजी भी शुरू की थी लेकिन अब जानकारी मिल रही कि दौड़ लगाते समय उन्हें अभी भी पैर के अंगूठे में दिक्कत महसूस हो रही है। इसी वजह से CoE जल्दबाजी नहीं करना चाहता है। वैसे भी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस निशाने पर है, क्योंकि टीम इंडिया (Team India) के कई खिलाड़ी फिट घोषित किए जाने के बाद दोबारा से इंजर्ड हो गए। शायद यही कारण है कि अब सुदर्शन को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखाना चाहता।

श्रीलंका दौरे के लिए साई सुदर्शन का फिट होना मुश्किल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साई सुदर्शन ने नेट्स में 75 मिनट तक बैटिंग की है और कंडीशनिंग एक्सरसाइज के दौरान 24 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ भी लगाई। हालांकि, उन्हें अभी भी अपने प्रभावित पैर के अंगूठे में दर्द महसूस हो रहा है। स्किल प्रैक्टिस या दौड़ने के बाद दर्द कितनी देर तक रहता है, इसमें उतार-चढ़ाव देखा गया है।

इसी वजह से, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस उन्हें पूरी तरह से फिट घोषित करने से पहले उनके रिस्पॉन्स का और आकलन करना चाहता है। योजना के अनुसार, लगातार दो दिनों तक लंबी बैटिंग, दौड़ने और फील्डिंग सेशन के बाद, MRI स्कैन के आधार पर उनकी आगे की प्रगति तय की जाएगी। इन्हीं सब कारणों से सुदर्शन का श्रीलंका टेस्ट सीरीज में खेलना मुश्किल माना जा रहा है, जो टीम इंडिया (Team India) के लिए एक बुरी खबर है।

Team India के पास इस बल्लेबाज को नंबर-3 पर खिलाने का विकल्प

भारतीय टीम (Team India) के लिए साई सुदर्शन ने पिछले साल टेस्ट डेब्यू किया था और नंबर-3 को अपना प्रयास बनाने में लगे थे। श्रीलंका ए के खिलाफ दमदार प्रदर्शन के कारण उनसे टेस्ट सीरीज में भी अच्छे परफॉरमेंस की आस थी लेकिन अब उनके बाहर होने का दावा किया जा रहा है। ऐसे में भारत को किसी और को वन डाउन खिलाना होगा।

इसके लिए बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है। पडीक्कल ने कोलंबो में श्रीलंका XI के खिलाफ नंबर-3 पर खेलते हुए 121 गेंदों में 103 रनों की पारी खेली। उनकी पारी काफी शानदार रही। वो किसी गेंदबाज का शिकार नहीं बने, बल्कि खुद रिटायर्ड आउट हुए। ऐसे में 15 अगस्त को गाले में खेले जाने वाले पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग XI में पपडीक्कल को मौका मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें: BCCI ने किया टीम इंडिया से बाहर, तो सूर्या को इस टीम ने दिया कप्तानी का ऑफर, SKY ने भी तुरंत कर डाली हां

Tagged:

team india IND vs SL Sai Sudharsan India Tour of Sri Lanka 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com