BCCI ने किया टीम इंडिया से बाहर, तो सूर्या को इस टीम ने दिया कप्तानी का ऑफर, SKY ने भी तुरंत कर डाली हां

Published - 08 Aug 2026, 11:07 AM | Updated - 08 Aug 2026, 11:46 AM

Surya

Suryakumar Yadav ready for captaincy: टीम इंडिया से सूर्यकुमार यादव की विदाई काफी विवादित तरीके से हुई। फरवरी-मार्च में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 को जीतने के बावजूद भारत की अगली सीरीज से सूर्या को कप्तानी से हटाने के साथ ही टीम से भी बाहर कर दिया। अजित अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति का यह फैसला बहस का मुद्दा भी बना।

कई सारे पूर्व क्रिकेटर और फैंस का मानना था कि सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को सम्मान के साथ विदाई मिलनी चाहिए थी। अगर उन्हें खराब बल्लेबाजी फॉर्म के कारण बाहर किया जा रहा है तो कम से कम आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर तो खिलाना ही चाहिए था। जिस तरह से सूर्या को बाहर किया गया, उससे उनकी वापसी की संभावना कम लग रही है लेकिन अब यह खिलाड़ी एक बार फिर कप्तान के रूप में नजर आ सकता है।

Surya ने खुद को कप्तानी के लिए बताया तैयार

Surya 1

भारत के टी20 कप्तान के रूप में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का रिकॉर्ड काफी जबरदस्त रहा। बल्ले के साथ भले ही उनके फॉर्म में कमी देखने को मिली लेकिन लीडरशिप के मामले में सुपरहिट साबित हुए। भारत ने उनकी कप्तानी में एक भी सीरीज नहीं गंवाई। इसी वजह से उन्हें टीम इंडिया से बाहर किए जाने पर काफी हैरानी जताई गई।

हालांकि, अब इस खिलाड़ी (Suryakumar Yadav) ने खुद ही कहा है कि अगर उन्हें मौका मिला तो वो निश्चित रूप से कप्तानी करना चाहेंगे। लेकिन यह बात सूर्या ने टीम इंडिया के लिए नहीं, बल्कि एक अन्य टीम को लेकर कही है।

इस टीम की कप्तानी करना चाहते हैं सूर्यकुमार

दरअसल, भारत का घरेलू सीजन 23 अगस्त से शुरू होने जा रहा है और उससे पहले सूर्यकुमार यादव ने मुंबई की कप्तानी की दावेदारी पेश कर दी है। सूर्यकुमार ने साफ़ कर दिया है कि अगर उन्हें मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) द्वारा कप्तानी का ऑफर दिया जाता है तो वो निश्चित रूप से स्वीकार करेंगे।

हालांकि, सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को दलीप ट्रॉफी में नहीं चुना गया है लेकिन वो अक्टूबर में रणजी ट्रॉफी से घरेलू सीजन में नजर आ सकते हैं। वहीं, इसके बाद विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं।

भारत के टी20 कप्तान के रूप में सूर्यकुमार यादव के आंकड़े

2023 में सूर्यकुमार यादव को पहली बार टी20 इंटरनेशनल में कप्तानी का मौका मिला था। वहीं, 2024 में गौतम गंभीर के हेड कोच बनते ही सूर्या को पूर्णकालिक कप्तान नियुक्त कर दिया गया। उन्होंने 52 टी20आई में कमान संभाली और 40 में जीत दर्ज की, जबकि 8 में हार का सामना किया। वहीं, 2 मुकाबले टाई रहे और 2 का कोई नतीजा नहीं निकला।

सूर्या ने कप्तान के रूप में बल्लेबाजी करते हुए 49 पारियां खेलीं और इस दौरान 28.65 की औसत से 1232 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 154.96 का रहा। इस दौरान एक शतक और आठ अर्धशतक भी बनाए।

यह भी पढ़ें: अजिंक्य रहाणे के बाद एक और खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, अब कभी नहीं खेलेगा इंटरनेशनल क्रिकेट

Tagged:

team india Suryakumar Yadav MCA mumbai team
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com