अजिंक्य रहाणे के बाद एक और खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, अब कभी नहीं खेलेगा इंटरनेशनल क्रिकेट

Published - 08 Aug 2026, 09:36 AM | Updated - 08 Aug 2026, 10:23 AM

Ajinkya Rahane 1

भारतीय दिग्गज अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के बाद एक और खिलाड़ी ने अपने क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया है. 31 साल की उम्र में संन्यास लेने वाले इस प्लेयर का डोमेस्टिक करियर काफी प्रभावशाली रहा है. अपनी धारधार गेंदबाजी से उन्होंने कई स्टार बल्लेबाजों को शिकार बनाया और अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुए. आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि कौन है ये खिलाड़ी.....

Ajinkya Rahane के बाद इस खिलाड़ी ने लिया संन्यास

Ajinkya Rahane

वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया और पर्थ स्कॉर्चर्स के तेज गेंदबाज मैथ्यू केली (Matt Kelly) ने 31 साल की उम्र में क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. रेड-बॉल और व्हाइट-बॉल क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड्स बनाने वाले इस गेंदबाज को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का मौका नहीं मिला. हालांकि, घरेलू क्रिकेट में वह बखूबी अपनी पहचान बना पाए. उन्होंने 59 फ़र्स्ट-क्लास मैचों में 27.43 की औसत से 180 विकेट, लिस्ट A में 32.76 की औसत से 34 विकेट और 42 T20 मैचों में 20.85 की औसत से 60 विकेट लिए.

चोट के चलते श्रीलंका दौरे से बाहर हुए शुभमन गिल, तो फिर ये खिलाड़ी करेगा रिप्लेस, खेलेगा नंबर-4

Matt Kelly ने अपने संन्यास को लेकर कही ये बात

दक्षिण अफ्रीका के डरबन में जन्मे मैट केली (Matt Kelly) ने अपने रिटायरमेंट पर बयान देते हुए कहा कि, "जब मैं पहली बार वाका (WACA) ग्राउंड के गेट से अंदर गया, तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह खेल मुझे कहाँ या कितनी दूर ले जाएगा. जल्द ही यह मेरी पसंदीदा जगह बन गई, और उन बहुत से खुशकिस्मत लोगों की तरह जिन्हें वहाँ समय बिताने का मौका मिला, मेरे लिए भी यह घर से दूर एक और घर जैसा बन गया—एक ऐसी जगह जिसे मैंने बहुत पसंद किया."

IPL डेब्यू का नहीं मिला Matt Kelly को मौका

मैट केली (Matt Kelly) ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया और पर्थ स्कॉर्चर्स टीम में अहम खिलाड़ियों में से एक रहे हैं. वह 2021-22 से 2023-24 तक लगातार तीन बार शेफ़ील्ड शील्ड का खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे थे. इसके अलावा उन्होंने कई टी20 लीग में शिरकत की है. हालांकि, उन्हें दुनिया की सबसे प्रसिद्ध लीग आईपीएल में डेब्यू का मौका नहीं मिला. साल 2019 में टूर्नामेंट में शामिल होने के बावजूद वह (Matt Kelly) पदार्पण नहीं कर सके.

Tagged:

team india ajinkya rahane Matthew Kelly
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com