IRE vs AFG Today Match Prediction, 2nd ODI – दूसरे वनडे में कौन मारेगा बाज़ी? जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और मैच भविष्यवाणी

Published - 06 Aug 2026, 03:08 PM

IRE vs AFG Today Match Prediction
IRE vs AFG 2nd ODI 2026

IRE vs AFG Today Match Prediction: आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच एकदिवसीय श्रृंखला का दूसरा मैच ब्रैडी क्रिकेट क्लब में खेला जाएगा। श्रृंखला का पहला मैच खराब मौसम की वजह से रद्द रहा है। दोनों टीमों का हालिया प्रदर्शन कुछ खास नहीं है, आयरलैंड ने पिछले 5 में से 2 मैच जीते हैं तो अफगानिस्तान पिछली श्रृंखला 0-3 से हारकर आ रही है। हालांकि अफगानिस्तान का रिकॉर्ड आयरलैंड के खिलाफ अच्छा रहा है।

इन दोनों के बीच 2024 में एकदिवसीय श्रृंखला खेली गई थी जिसमें अफगानिस्तान टीम 2-0 से विजेता रही थी। अफगानिस्तान अपने नए कप्तान रहमत शाह के नेतृत्व में इस श्रृंखला में भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी, वहीं आयरलैंड को भी वर्ल्ड कप 2027 में अपनी जगह बनाने के लिए इस श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। दोनों टीमों की कोशिश दूसरे वनडे में श्रृंखला में बढ़त बनाने की रहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और IRE vs AFG Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

मैच डिटेल्स (IRE vs AFG Match Details)

मैचआयरलैंड बनाम अफगानिस्तान दूसरा वनडे
स्टेडियमब्रेडी क्रिकेट क्लब, आयरलैंड
मैच की तारीख7 अगस्त 2026 (03:15 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगFANCODE

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (IRE vs AFG Head-to-Head)

  • मैच: 10

  • आयरलैंड ने जीते: 3

  • अफगानिस्तान ने जीते: 7

  • ड्रॉ/टाई: 0

पिछले 10 मैचों के आंकड़ों में अफगानिस्तान टीम आगे रही है।

हालिया फॉर्म (IRE vs AFG Recent Form)

आयरलैंड: A, L, W, L, W

अफगानिस्तान: A, L, L, L, W

पिच रिपोर्ट (IRE vs AFG Pitch Report- किंग्सटन ओवल)

ब्रेडी क्रिकेट क्लब, आयरलैंड की पिच पारंपरिक रूप से संतुलित मानी जाती है, नई गेंद से तेज़ गेंदबाजों को स्विंग और उछाल प्राप्त होता है जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है स्पिनर्स का रोल भी बढ़ जाता है। पिच रिपोर्ट के आधार पर IRE vs AFG Today Match Prediction में स्पिनर्स अहम भूमिका निभाएंगे।

इस मैदान पर खेले गए 4 (ODI) मैचों के आंकड़े इस प्रकार हैं:

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 25%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत75%
पहली पारी का औसत स्कोर 255
दूसरी पारी का औसत स्कोर240
पिच अनुकूलस्पिनर्स के लिए अनुकूल (57%)

IRE vs AFG Today Match Prediction – संभावित स्कोर

सीनारियो 1: अगर अफगानिस्तान टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 45–50

  • अनुमानित कुल स्कोर: 250–270

  • मैच परिणाम: अफगानिस्तान की जीत की संभावना


सीनारियो 2: अगर आयरलैंड टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 45–50

  • अनुमानित कुल स्कोर: 220–240

  • मैच परिणाम: अफगानिस्तान की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (IRE vs AFG Playing XI Today)

आयरलैंड प्लेइंग-XI

पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, लोरकन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, एंडी मैकब्राइन, मार्क अडायर, लियाम मैकार्थी, गेविन होए, बायरन मैकडोनो

अफगानिस्तान प्लेइंग-XI

रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेट कीपर), इब्राहिम ज़द्रान, रहमत शाह (कप्तान), हशमतुल्लाह शाहिदी, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, इकराम अलीखिल, राशिद खान, नांगियालाई खारोटी, एएम ग़ज़नफ़र, फ़ज़लहक फ़ारूक़ी, यामिन अहमदज़ई

टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (IRE vs AFG Key Players)

टॉप बल्लेबाज

  • रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने भारत के खिलाफ पहले वनडे में शतक लगाया है। यह एकदिवसीय फॉर्मेट में अफगानिस्तान के प्रमुख बल्लेबाज हैं। इस मैच में भी बड़ी पारी खेल सकते हैं।

  • हैरी टेक्टर इस मैच में आयरलैंड टीम की ओर से प्रमुख बल्लेबाज की भूमिका में होंगे। इन्होंने एकदिवसीय फॉर्मेट में 40.32 की औसत से 1992 रन बनाए हैं।

टॉप गेंदबाज

  • राशिद खान अफगानिस्तान टीम के प्रमुख ऑलराउंडर है। भारत के खिलाफ पिछली श्रृंखला में इन्होंने 4 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद है।

  • गेविन होए इस मैच में आयरलैंड टीम की ओर से प्रमुख गेंदबाज की भूमिका में रहेंगे। इन्होंने पिछले 3 मैचों में 7 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी विकेट निकाल सकते हैं।

IRE vs AFG Today Match Prediction- जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

आयरलैंड बनाम अफगानिस्तान दूसरे वनडे में टीम संयोजन और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को देखते हुए अफगानिस्तान को इस मैच में बढ़त मिलती है। अफगानिस्तान टीम में रहमानुल्लाह गुरबाज़,अज़मतुल्लाह उमरज़ई तथा राशिद खान जैसे बेहतरीन खिलाड़ी मौजूद है जो अपने दम से मैच जिताने की क्षमता रखते हैं।

  • आयरलैंड के जीतने की संभावना: 40%
  • अफगानिस्तान के जीतने की संभावना: 60%
  • IRE vs AFG ODI 2026: दोनों टीमों का पूरा Squad

आयरलैंड (IRE) Squad

पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, एंड्रयू बालबर्नी, बेन कैलिट्ज़, कर्टिस कैम्फर, कैड कारमाइकल, जॉर्ज डॉकरेल, गेविन होए, एंड्रयू मैकब्राइन, लियाम मैकार्थी, बायरन मैकडोनो, जय मूंद्रा, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर

अफगानिस्तान (AFG) Squad

रहमत शाह (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (उपकप्तान), इब्राहिम ज़द्रान, सेदिकुल्लाह अटल, हशमतुल्लाह शाहिदी, दरविश रसूली, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, इकराम अलीखिल (विकेट कीपर), नांग्याल खरोटी, राशिद खान, एएम ग़ज़नफ़र, यामीन अहमदज़ई, सलीम सफ़ी, फ़ज़लहक फ़ारूक़ी, ज़िया उर रहमान शरीफ़ी

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।

Tagged:

AFGHANISTAN NATIONAL CRICKET TEAM Ireland National Cricket Team IRE vs AFG Today Match Prediction IRE vs AFG 2nd ODI 2026 Ireland vs Afghanistan 2nd ODI
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com