IPL 2026 Purple Cap की लिस्ट जारी, 30 लाख का गेंदबाज टॉप-2 में मौजूद, जानिए किसके सिर सजी है पर्पल कैप
Published - 23 Apr 2026, 03:24 PM | Updated - 23 Apr 2026, 03:26 PM
Table of Contents
IPL 2026 Purple Cap: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच के बीच टूर्नामेंट का 32वां मुकाबला खेला गया था, जिसमें शानदार प्रदर्शन करने के बाद ऑक्शन में 30 लाख में बिकने वाले खिलाड़ी ने पर्पल कैप (IPL 2026 Purple Cap) की रेस में शीर्ष दो स्थान में अपना कब्जा बना लिया है।
इस खिलाड़ी ने न सिर्फ गेंद से विकेट चटकाई हैं, बल्कि विपक्षी बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका भी नहीं दिया है। आईपीएल 2026 में पिचों को बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल माना जा रहा है, लेकिन उन्हीं पिच पर ये गेंदबाज अपना कहर बरपा रहा है।
IPL 2026 Purple Cap: इस खिलाड़ी के सिर सजी टोपी
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सर्वाधिक विकेट अभी तक लखनऊ सुपर जायंट्स के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने झटके हैं। प्रिंस ने आईपीएल 2026 (IPL 2026 Purple Cap) में खेले 7 मैचों में 13 विकेट लिए हैं, जबकि इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 8.38 का है, जो कि शीर्ष पांच गेंदबाजों में दूसरा सर्वश्रेष्ठ है।
बता दें कि, मौजूदा सीजन में प्रिंस ने हर मुकाबले में कम से कम एक विकेट निकाला है और इस दौरान रनों पर अंकुश लगाने का कार्य भी उन्होंने बखूबी निभाया है।
30 लाख में बिके थे प्रिंस यादव
आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने प्रिंस यादव को मात्र 30 लाख रुपये के बेस प्राइज में खरीदा था। पिछले सीजन प्रिंस ने लखनऊ के लिए सिर्फ 6 मैच खेले थे, जिसमें वह मात्र 3 विकेट ही झटक सके और इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 9.85 का रहा था। लेकिन इसके बाद भी एलएसजी ने उनपर भरोसा जताया और आईपीएल 2026 में 30 लाख रुपये की बेस प्राइज में रिटेन किया।
RCB vs GT Head To Head: आंकड़ों में किसका राज? जानिए किस टीम का पलड़ा भारी
देखें बाकी खिलाड़ियों की पोजीशन
पर्पल कैप (IPL 2026 Purple Cap) की दौड़ में दूसरे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज मौजूद है। उन्होंने मौजूदा सीजन 6 पारियों में 13 विकेट झटके हैं, जबकि उनका इकॉनमी रेट 9.73 का है। तीसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा हैं। उन्होंने आईपीएल में खेले 7 मैचों में 12 विकेट झटके हैं।
जबकि गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने 6 पारियों में 12 बल्लेबाजों (IPL 2026 Purple Cap) का शिकार किया है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर आईपीएल में खेली 7 पारियों में 11 बल्लेबाजों को आउट कर चुके हैं। बता दें कि, शीर्ष पांच बल्लेबाजों में आर्चर का इकॉनमी रेट (7.96) सबसे बेहतरीन है। जबकि टॉप पांच में सबसे खराब इकॉनमी रेट (9.91) प्रसिद्ध कृष्णा का है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर