T20 मैच में अनोखा कारनामा, हैट्रिक के साथ 3 गेंदों में 4 विकेट, मैदान पर देखने मिला हैरान करने वाला नजारा
Published - 23 Apr 2026, 03:00 PM | Updated - 23 Apr 2026, 03:12 PM
Table of Contents
PSL 2026: क्या आपने कभी सुना है कि किसी गेंदबाज ने तीन गेंदों पर चार बल्लेबाजों को आउट कर दिया हो। आमतौर पर तीन गेंदों पर तीन विकेट गिरा संभव माना जा सकता है, लेकिन 3 गेंदों पर चार विकेट गिरना प्रशंसकों को असंभव सा लग सकता है।
लेकिन ऐसा हुआ है भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में खेली जा रही पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में। बुधवार को कराची किंग्स और पेशावर जाल्मी के बीच लाहौर में एक मैच खेला गया, जहां पर पहली बार क्रिकेट का यह अद्भुत पल देखने को मिला।
चौंकाने वाली बात ये है कि यह कारनामा लीग में किसी अनुभवी गेंदबाज ने नहीं बल्कि पेशावर जाल्मी के मात्र 18 साल के तेज गेंदबाज ने कर दिखाया है और हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया।
PSL 2026: 3 वैध गेंदों में 4 विकेट

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (PSL 2026) में पेशावर जाल्मी के युवा तेज गेंदबाज अली रजा (Ali Raza) ने कराची किंग्स के सामने 3 वैध गेंदों पर 4 विकेट लेकर क्रिकेट जगत में हड़कंप मचा दिया है।
कराची किंग्स की पारी के आखिरी ओवर में पेशावर जाल्मी के तेज गेंदबाज अली रजा (Ali Raza) ने इस दौरान कराची किंग्स के बल्लेबाज खुशदिल शाह, शाहिद अजीज और हसन अली को अपना शिकार बनाया और तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर अपनी हैट्रिक पूरी की।
जहां खुशदिल शाह 12 के व्यक्तिगत स्कोर पर अली का शिकार बने तो शाहिद अजीज और हसन अली खाता तक नहीं खोल सके।
PSL 2026: कैसे गिरा चौथा विकेट?
अब सवाल ये है कि जब अली रजा (Ali Raza) ने शुरुआती तीन गेदों पर तीन बल्लेबाजों का शिकार करके अपनी हैट्रिक पूरी कर ली थी, तो फिर चौथा विकेट कैसा मिला।
बता दें कि, अली रजा (Ali Raza) ने आखिरी ओवर की चौथी गेंद वाइड फेंकी थी, जिसपर कराची किंग्स के बल्लेबाज अब्बास अफरीदी रन आउट हो गए और ऐसे तीन वैध गेंदों पर चार विकेट गिर गए।
हालांकि, अब्बास का विकेट टीम के खाते में जाएगा, लेकिन इस तरह अली ने तीन वैध गेदों पर चार विकेट चटकाकर विपक्षी टीम की कमर तड़ दी।
LSG के लिए बोझ बना ये खिलाड़ी, अब शायद ही दें कप्तान ऋषभ पंत प्लेइंग इलेवन में जगह
PSL 2026: कौन हैं Ali Raza?
अली रजा पाकिस्तान के उभरते हुए युवा तेज गेंदबाज हैं, जिनका कहर पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) में देखने को मिल रहा है। उन्होंने अब तक खेले 6 प्रथम श्रेणी मैचों की 12 पारियों में 32 विकेट झटके हैं, जबकि 12 लिस्ट ए मैचों में अली के नाम 17 विकेट दर्ज है।
साथ ही 19 टी20 मैचों में वह 25 बल्लेबाजों का शिकार कर चुके हैं। पीएसएल में खेले 13 मैचों में अली रजा (Ali Raza) ने 21 विकेट झटके हैं, जिसमें दो बार फॉर विकेट हॉल शामिल है। वहीं, इस मैच की बात करे तो पेशावर जाल्मी ने यह मैच 7 गेंद शेष रहते 7 विकेट से जीत लिया था। कराची ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 183 रन बनाए थे।
RR vs LSG मैच के दौरान दो फैंस के बीच हुई मारपीट, भयंकर लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Tagged:
ALI RAZA PSL 2026 Cricket record Pakistani Fast Bowlerऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर