IPL 2026 Points Table Update: मुंबई इंडियंस को हराकर सनराइजर्स हैदराबाद की लंबी छलांग, प्वाइंट्स टेबल में बड़ा हेरफेर, ये टीमें बाहर!

Published - 30 Apr 2026, 01:44 AM | Updated - 30 Apr 2026, 02:08 AM

Points Table Update

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए IPL 2026 के 41वें मैच में रनों की जबरदस्त बारिश हुई। इस रोमांचक भिड़ंत के बाद अंक तालिका (Points Table Update) सामने आया है,

जिसमें दोनों टीमों की स्थिति में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। जहाँ हैदराबाद ने प्लेऑफ की ओर कदम बढ़ाए हैं, वहीं मुंबई के लिए अब राह लगभग बंद हो चुकी है।

IPL 2026 Points Table Update: हैदराबाद ने राजस्थान को पछाड़ा

Points Table Update 2

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली इस धमाकेदार जीत के बाद पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अंक तालिका में चौथे से सीधे तीसरे स्थान पर आ गई है। 41वें मुकाबले तक ताजा अंक तालिका (Points Table Update) के अनुसार, हैदराबाद अब राजस्थान रॉयल्स से बेहतर नेट रन-रेट के आधार पर ऊपर पहुँच गई है।

दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस इस हार के बाद नौवें स्थान पर ही बनी हुई है। प्लेऑफ के समीकरण अब और भी पेचीदा हो गए हैं, क्योंकि लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) अभी भी आखिरी पायदान पर संघर्ष कर रही है। वर्तमान अंक तालिका (Points Table Update) की टॉप टीमों पर नजर डालें तो पंजाब किंग्स पहले और आरसीबी दूसरे स्थान पर काबिज है।

MI vs SRH: वानखेड़े में दिखा Ryan Rickelton का जलवा, सबसे तेज शतक से उड़ाए हैदराबाद के होश, MI ने दिया 244 रनों का टारगेट

हैदराबाद ने आसानी से हासिल किया 244 का लक्ष्य

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने रयान रिकल्टन के शानदार शतक की बदौलत 243 रन बनाए थे। हालांकि, अंक तालिका (Points Table Update) में सुधार की उम्मीद लगाए बैठी मुंबई की गेंदबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही।

हैदराबाद के ट्रेविस हेड ने 76 और हेनरिक क्लासेन के 65 रन ने वानखेड़े के मैदान पर तहलका मचाते हुए जीत अपनी झोली में डाल ली। मुंबई के दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट भी रन रोकने में नाकाम रहे।

MI vs SRH: हैदराबाद के गैंगस्टर्स ने मुंबई के दबंगों को दबोचा, सनराइजर्स 6 विकेट से जीता मैच

Ryan Rickelton का शतक भी नहीं आया काम

मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ा सकारात्मक पहलू रयान रिकल्टन की बल्लेबाजी रही। उन्होंने 55 गेंदों में नाबाद 123 रनों की पारी खेलकर इतिहास रच दिया। इस पारी ने मुंबई को एक विशाल स्कोर तक पहुँचाया था,

लेकिन अंक तालिका (Points Table Update) में एमआई को दो अंक दिलाने के लिए यह काफी नहीं था। रिकल्टन अब मुंबई इंडियंस के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Tagged:

MI vs SRH IPL 2026 Points Table IP 2026 POINTS TABLE UPDATE
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com