पंजाब की टॉप-2 में एंट्री, तो RCB पर लटकी तलवार, IPL 2025 Points Table में मच गई खलबली

Published - 18 Apr 2025, 07:09 PM

IPL 2025 Points table (19)

IPL 2025 Points Table: शुक्रवार को बेंगलुरू में खेला गया इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन (IPL 2025) का 34वां मुकाबला बारिश से प्रभावित रहा। एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु का पंजाब किंग्स से सामना हुआ। लगातार बारिश के चलते मैच देरी से शुरू हुआ और ओवरों में कटौती के कारण 14 ओवर का खेल खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 9 विकेट के नुकसान पर 95 रन का टारगेट सेट किया। जवाब में पंजाब किंग्स ने 12.1 ओवर में 98 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए और पांच विकेट से मैच जीता। इस मुकाबले (RCB vs PBKS) के बाद चलिए जानते हैं कि आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल (IPL 2025 Points Table) में क्या फेरबदल हुए हैं…

बारिश की वजह से हुई देरी

RCB vs PBKS

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रदर्शन बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा। बारिश से बाधित इस मुकाबले में आरसीबी ने निर्धारित 14 ओवर में 96 रन का टारगेट सेट किया। टिम डेविड के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। उन्होंने 26 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 50 रन बनाए। कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने 23 रन का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।

पंजाब ने दर्ज की जीत

दिए गए टारगेट को हासिल करने के लिए उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह क्रमशः 16 रन और 13 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) महज सात रन बना पाए। जोस इंग्लिश के बल्ले से 14 रन निकले। एक छोर पर विकेट गिरते रहे, वहीं दूसरी ओर नेहल वढेरा ने किला संभाला और नाबाद 33 रन बनाकर पंजाब को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया।

PBKS को पॉइंट्स टेबल में हुआ तगड़ा फायदा

RCB vs PBKS मैच अपने नाम कर लेने के बाद पंजाब किंग्स को आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल (IPL 2025 Points Table) में तगड़ा फायदा हुआ है। पांच विकेटों से जीत हासिल करने वाली इस टीम के खाते में दस अंक हो गए हैं, जिसके चटले उसने दूसरे पायदान पर कब्जा कर लिया। हालांकि, इसकी वजह से गुजरात टाइटंस को नुकसान झेलना पड़ा। शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम तीसरे स्थान पर आ गई है। दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु को चौथे नंबर पर आना पड़ा। टॉप-1 पर दिल्ली कैपिटल्स का दबदबा कायम है। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स दसवें पायदान पर मौजूद है। मुंबई इंडियंस सातवें स्थान पर काबिज है। लखनऊ सुपर जायंट्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद क्रमशः पांचवें, छठे, आठवें और नौवें नंबर पर है।

ऐसी नजर आ रही है IPL 2025 Points Table:

ipl 2025 points table

यह भी पढ़ें: GT vs DC: दिल्ली के खिलाफ ऐसी होगी शुभमन एंड कंपनी की प्लेइंग-XI, यहां देखें किसे किया बाहर और किसे दिया मौका

यह भी पढ़ें: GT vs DC: आखिरकार अक्षर पटेल ने इस फ्लॉप खिलाड़ी का काटा पत्ता, GT के खिलाफ किया बाहर, सामने आई प्लेइंग-XI

Tagged:

shreyas iyer Rajat Patidar IPL 2025 RCB vs PBKS
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com