अंतिम 2 टी20 के लिए भारत की अपडेटेड टीम इंडिया का हुआ ऐलान, अय्यर (कप्तान), वैभव, अभिषेक, संजू......
Table of Contents
भारत (India) की टीम घर पर वेस्टइंडीज की मेजबानी कर रही है। इनके बीच पहले तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली गई और अब पांच मैचों की टी20 सीरीज में भिड़ंत देखने को मिल रही है। वनडे में भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा और दो मैचों में जीत की बदौलत सीरीज अपने नाम की। वहीं, टी20 में भी शुरुआती तीन मुकाबलों के बाद टीम इंडिया 2-1 से आगे है।
इस सीरीज के पहले तीन मैच काफी हाई-स्कोरिंग हुए हैं। इसी वजह से फैंस को जमकर चौके-छक्के देखने को मिले हैं। अब अंतिम दो मैचों में भी कुछ ऐसी ही उम्मीद होगी।
हैदराबाद और बेंगलुरु में होंगे आखिरी दो मुकाबले

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के अंतिम दो मुकाबले 11 और 17 अक्टूबर क्रमशः हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम और बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएंगे। ये दो वेन्यू भी बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छे मांगे जाते हैं और जमकर रनों की बारिश देखन को मिल सकती है।
चौथा मैच काफी अहम होगा, क्योंकि भारत (India) की जीत से सीरीज पर उसका कब्जा हो जाएगा। वहीं, अगर वेस्टइंडीज को जीत मिली तो फिर पांचवां मैच निर्णायक रहेगा।
चौथे और पांचवें टी20 के लिए India का स्क्वाड आया सामने
अंतिम दो टी20 के लिए भारत (India) का अपडेटेड स्क्वाड सामने आ गया है। इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है और उन्हीं खिलाड़ियों को मौका मिला है, जो पहले तीन मैचों के लिए टीम का हिस्सा थे। कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर के कन्धों पर है। वहीं, उपकप्तानी तिलक वर्मा संभालेंगे। बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन जैसे धुरंधर शामिल हैं।
वहीं, ऑलराउंडर्स में अक्षर पटेल, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी और शिवम दुबे को जगह मिली है। गेंदबाजी विभाग में अर्शदीप सिंह के साथ मयंक यादव, प्रिंस यादव की पेस तिकड़ी के साथ रवि बिश्नोई और कुलदीप यादव मुख्य स्पिनर हैं।
अंतिम दो टी20 के लिए टीम इंडिया का अपडेट स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर
पहले तीन टी20 के ऐसे रहे नतीजे
भारत (India) और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 6 अक्टूबर से लखनऊ में हुई थी। पहले मैच में टीम इंडिया ने 172 के लक्ष्य को चेज करते हुए 8 विकेट से बाजी मारी थी। इसके बाद, दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने पलटवार किया और 250 के टारगेट को सफलतापूर्वक 6 विकेट शेष रहते हासिल किया। हालांकि, तीसरे मैच में टीम इंडिया आगे रही और 224 के टारगेट का बचाव करते हुए 14 रन से जीत दर्ज की।
यह भी पढ़ें: रणजी में टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज हुए फेल, केएल राहुल से लेकर जायसवाल तक सस्ते में OUT
Tagged:
team india shreyas iyer Sanju Samson west indies cricket team Vaibhav Sooryavanshi IND vs WI T20I Series 2026