IND vs WI: हैदराबाद में बेंच गर्म करते रह जाएंगे ये 3 खिलाड़ी, कोच गंभीर गलती से भी नहीं देंगे प्लेइंग इलेवन में मौक़ा

Published - 12 Oct 2026, 09:10 AM | Updated - 12 Oct 2026, 09:55 AM

IND Vs WI 12

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीन मुकाबले हो चुके हैं। इनमें से दो में भारत ने जीत दर्ज की, जबकि एक में वेस्टइंडीज़ ने बाजी मारी। तीसरा मैच इंदौर में हुआ, जिसमें श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम को 14 रन से जीत हासिल हुई हुआ सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली।

अब चौथे मैच के नतीजे से तय हो सकता है कि पांचवें मुकाबले तक सीरीज जीवित रहेगी या नहीं। अगर वेस्टइंडीज को हार मिली तो फिर IND vs WI टी20 सीरीज में भारत अजेय बढ़त हासिल कर लेगा और सीरीज का विजेता भी बन जाएगा। फिर अंतिम मैच के नतीजे से फर्क नहीं पड़ेगा। अगला मुकाबला 14 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा। जानिए किन 3 खिलाड़ियों को गौतम गंभीर गलती से भी प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं बनाएंगे।

इन 3 भारतीय खिलाड़ियों को IND vs WI चौथे टी20 की प्लेइंग XI में मौका मिलना मुश्किल

1. शिवम दुबे

IND Vs WI 13

ऑलराउंडर शिवम दुबे को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज (IND vs WI) पहले दो मैचों में मौका मिला, लेकिन वे कुछ खास नहीं कर पाए। यही कारण रहा कि उन्हें तीसरे मैच के लिए प्लेइंग XI में जगह नहीं मिली। उनकी जगह नीतीश कुमार रेड्डी को शामिल किया गया, जिन्होंने इंदौर टी20 में बल्ले के साथ 14 गेंदों में 21 रन बनाए और फिर गेंदबाजी में दो ओवर में 19 रन देकर एक विकेट भी हासिल किया।

नीतीश ने जिस तरह का हरफनमौला प्रदर्शन किया, उससे उनकी दावेदारी अगले मुकाबले के लिए भी मजबूत नजर आ रही है। यही कारण है कि गौतम गंभीर शिवम दुबे को हैदराबाद में भी बेंच पर रख सकते हैं।

2. कुलदीप यादव

वरुण चक्रवर्ती के अनफिट होने के कारण कुलदीप यादव को IND vs WI टी20 सीरीज के लिए चुना गया। उन्होंने पहले मैच में दो विकेट लेकर काफी प्रभावित किया लेकिन रांची में 53 रन देकर सिर्फ एक ही सफलता हासिल कर पाए। अक्षर पटेल और नमन धीर बल्ले के साथ भी योगदान देते हैं। इसी वजह से इंदौर में टीम इंडिया अपनी तेज गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए कुलदीप को बाहर कर दिया।

उनकी जगह प्रिंस यादव को मौका मिला, जिन्होंने चार ओवर में 37 रन दिए। प्रिंस को भले ही एक भी विकेट न मिला हो लेकिन उन्होंने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया और काफी अच्छी गेंदबाजी की। इसी वजह से उन्हें अगले मैच के लिए भी बरकरार रखा जा सकता है और कुलदीप को शायद मौका न मिले।

3. रवि बिश्नोई

लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को भी हैदराबाद में खेले जाने वाले IND vs WI चौथे टी20 मैच में मौका मिलने की संभावना बेहद कम है। बिश्नोई को पहले तीनों मुकाबलों में बाहर ही बैठना पड़ा और यही सिलसिला अगले मैच में भी जारी रख सकता है।

स्पिन विभाग में स्पेशलिस्ट स्पिनर को खिलाने से बल्लेबाजी डेप्थ या फिर तेज गेंदबाजी से समझौता करना होगा, जो कि भारत के लिए घाटे का सौदा साबित हो सकता है। यही कारण है कि बिश्नोई के लिए जगह बनती नहीं दिख रही है।

यह भी पढ़ें: W, W, W.... अफगानिस्तान के खिलाफ इस बांग्लादेशी गेंदबाज ने रचा इतिहास, हासिल कर ली हैट्रिक

Tagged:

Gautam Gambhir kuldeep yadav Shivam Dube ravi bishnoi IND vs WI T20I Series 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com