चौथे टी20 के लिए भारत की प्लेइंग XI हुई तय, गंभीर के लाडले की होगी छुट्टी; वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका
Table of Contents
भारत (India) और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का रोमांच जारी है। रविवार, 11 अक्टूबर को तीसरा टी20 इंदौर में खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने 14 रन से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की। इस मैच में भारतीय टीम की बल्लेबाजी ज्यादा अच्छा नहीं कर पाई लेकिन अभिषेक शर्मा के 69 रनों की मदद से 20 ओवर में 223 रन बनाने में सफल रही। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 7 विकेट खोकर 209 रन ही बना पाई।
होल्कर स्टेडियम में भारतीय गेंदबाजों ने काफी ज्यादा प्रभावित किया। अर्शदीप सिंह सबसे ज्यादा सफल रहे और उन्होंने तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं, नमन धीर ने भी दो अहम विकेट लिए। मयंक यादव को कोई विकेट नहीं मिला, लेकिन उन्होंने काफी कसी हुई गेंदबाजी की। यही वजह रही कि वेस्टइंडीज की टीम लक्ष्य से दूर रह गई। अब इनके बीच चौथा टी20 सीरीज के नतीजे के लिहाज से निर्णायक हो सकता है।
चौथे टी20 में India की अजेय बढ़त पर होगी नजर

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच बुधवार, 14 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। हैदराबाद की पिच भी बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। ऐसे में फैंस को एक और हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।
सीरीज के लिहाज से यह मैच काफी अहम है, क्योंकि टीम इंडिया (Team India) को जीत मिली तो फिर 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगी और फिर अंतिम मैच का नतीजा औपचारिकता मात्र रह जाएगा। इसी वजह से भारत भी जीत के लिए अपना पूरा जोर लगाता हुआ नजर आएगा। हालांकि, इस मैच से गौतम गंभीर के लाडले संजू सैमसन को ड्रॉप किया जा सकता है, जो अभी तक सिर्फ एक मैच में हिट रहे और बाकी में फ्लॉप रहे हैं।
गंभीर के लाडले संजू को किया जा सकता है ड्रॉप
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी निरंतरता से संजू सैमसन ने सभी को हैरान किया था और अंतिम मुकाबलों में अच्छा करते हुए टीम इंडिया (Team India) को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, इसके बाद से उनका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। आयरलैंड और इंग्लैंड में वे फ्लॉप रहे। वहीं, जिम्बाब्वे दौरे पर मौका नहीं मिला था।
उनकी वापसी अफगानिस्तान टी20 सीरीज में हुई, जिसमें उन्होंने अच्छा किया लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरुआती तीन मैचों में सिर्फ दूसरे में 82 रन की पारी खेली। अन्य दो में उन्होंने कुल 14 रन ही बनाए। इंदौर में भी उनका बल्ला नहीं चला और वे महज 3 रन बनाकर आउट हो गए।
संजू की जगह भारत की प्लेइंग XI में वैभव को मिल सकता है मौका
निरंतर रूप से रन न बना पाने के कारण भारत (India) की प्लेइंग XI में संजू की जगह पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, गौतम गंभीर ने कुछ समय पहले उनका समर्थन करने की बात कही थी लेकिन अब चौथे टी20 से संजू का पत्ता कट सकता है।
उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को खिलाया जा सकता है, जो अभी तक मौजूदा सीरीज में एक भी मैच नहीं खेले हैं। वैभव ने भारत (India) के लिए अभी तक जितने मौके मिले हैं, उनमें काफी अच्छा किया है और जिम्बाब्वे दौरे पर प्लेयर ऑफ द सीरीज भी रहे थे।
वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव
यह भी पढ़ें: स्टीव स्मिथ ने रच डाला इतिहास, टेस्ट हिस्ट्री में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले बने फील्डर