IND vs WI: कैसा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20 इतिहास, जानें कागजों में कौन सी टीम का पलड़ा भारी

Published - 06 Oct 2026, 10:43 AM | Updated - 06 Oct 2026, 11:17 AM

IND Vs WI 10

IND vs WI Head to Head T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे के बाद, अब टी20 में टक्कर की बारी है। इन दोनों टीमों के बीच मंगलवार, 6 अक्टूबर को लखनऊ में खेले जाने वाले मुकाबले के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होना है। दोनों ही टीमों को सबसे छोटे फॉर्मेट में काफी जबरदस्त माना जाता है।

घरेलू सरजमीं पर इस फॉर्मेट में भारत की टीम को हराना बहुत ही टेढ़ी खीर साबित हुआ है। हाल ही में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को बुरी तरह हराया था। अब उसकी नजर वेस्टइंडीज के खिलाफ भी ऐसा ही प्रदर्शन करने पर होगी। हालांकि, वेस्टइंडीज को हल्के में नहीं लिया जा सकता है, क्योंकि उसके पास भी T20 के कई मैच विनर प्लेयर हैं। ऐसे में IND vs WI टी20 सीरीज काफी धमाकेदार हो सकती है।

IND vs WI टी20 में भारत और वेस्टइंडीज की 31 बार हो चुकी है टक्कर

IND Vs WI 11

भारत और वेस्टइंडीज दोनों ही टी20 में बहुत ही जबरदस्त टीमें हैं। ये दोनों ही टीमें वर्ल्ड कप विजेता भी हैं। भारत ने तीन बार टी20 वर्ल्ड कप का टाइटल अपने नाम किया है, जबकि वेस्टइंडीज ने दो बार ऐसा किया है।

इन दोनों के बीच सबसे छोटे फॉर्मेट में कई बार टक्कर हो चुकी है। भारतीय फैंस को 2016 टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल आज भी याद है, जिसमें कैरेबियाई टीम के हाथों ही हारकर उसे बाहर होना पड़ा था। ओवरऑल इनके बीच अभी तक 31 टी20 खेले गए हैं।

IND vs WI टी20 हेड टू हेड में भारत का पलड़ा भारी

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में भारत काफी आगे हैं। दोनों के बीच अब तक हुए 31 मैचों में टीम इंडिया ने 20 में बाजी मारी है। वेस्टइंडीज को सिर्फ 10 में जीत नसीब हुई है। वहीं, 1 मैच बेनतीजा रहा है। अगर बात पिछले छह मैचों की करें तो इनके बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है। भारत और वेस्टइंडीज दोनों ने ही 3-3 मैच जीते हैं। इनकी पिछली भिड़ंत टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में हुई थी, जिसमें भारतीय टीम ने 5 विकेट से बाजी मारी थी।

IND vs WI टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

मैच तारीख स्थान समय
पहला टी20I 6 अक्टूबर 2026 लखनऊ शाम 7:00 बजे
दूसरा टी20I 9 अक्टूबर 2026 रांची शाम 7:00 बजे
तीसरा टी20I 11 अक्टूबर 2026 इंदौर शाम 7:00 बजे
चौथा टी20I 14 अक्टूबर 2026 हैदराबाद शाम 7:00 बजे
पांचवां टी20I 17 अक्टूबर 2026 बेंगलुरु शाम 7:00 बजे

यह भी पढ़ें: श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम घोषित, कप्तान को ही निकाला बाहर, बाबर की भी छुट्टी

Tagged:

team india west indies cricket team IND vs WI T20I Series 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com