IND vs IRE Pitch Report: बड़े स्कोर की उम्मीद या लो स्कोरिंग थ्रिलर? पिच रिपोर्ट ने खोली पोल! जानें पूरा एनालिसिस

Published - 24 Jun 2026, 12:15 PM | Updated - 24 Jun 2026, 01:02 PM

IND Vs IRE T20I 2

IND vs IRE: टीम इंडिया ने हाल में ही अफगानिस्तान की टीम को एकमात्र टेस्ट मैच और 3 मैचों की वनडे सीरीज हराई थी. अब भारतीय टीम अपने अगले मिशन के लिए आयरलैंड पहुंच चुकी है. यहां टीम इंडिया (Team India) को 2 टी20 मैच खेलने हैं. यह मैच क्रमशः 26 और 28 जून को खेले जाएंगे.

IND vs IRE के बीच होने वाले यह दोनों ही मुकाबले बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब स्टेडियम में खेले जाएंगे. आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में बेलफास्ट की पिच के बारे में ही बताएंगे

IND vs IRE मैच में गेंदबाजों की बल्ले-बल्ले! बल्लेबाजों के लिए कठिनाई

IND vs IRE
IND vs IRE

बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब स्टेडियम की पिच मुख्य रूप से गेंदबाजों के लिए अत्यधिक अनुकूल मानी जाती है. यहां की पिच में स्विंग और उछाल है. जिस कारण बल्लेबाजों का रन बनाने में काफी कठिनाई होती है.

शुरूआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है. जबकि, स्पिनर्स के लिए पिच में काफी कुछ रहता है. वहीं, बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब स्टेडियम की बाउंड्री भी छोटी नही है. ऐसे में बल्लेबाजों के लंबे-लंबे चौके-छक्के लगाना भी आसान नही होता है. इस पिच का पहली पारी का एवरेज स्कोर भी मात्र 118 रन है.

टी20I मैचों में बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब स्टेडियम के आंकडें:

कुल मैच- 27

पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 10

पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैच- 16

पहली पारी का एवरेज स्कोर- 118

सबसे ज़्यादा टोटल का रिकॉर्ड- 190/5 (Bangladesh) v 18/07/2012 v Ireland

सबसे कम टोटल का रिकॉर्ड- 53 (Nepal) v 13/07/2015 v Ireland

सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा- 180/4 (New Zealand) v 22/07/2022 v Ireland

हर विकेट पर एवरेज रन- 17.63

हर ओवर पर एवरेज रन- 6.70

इस प्रकार है IND vs IRE की टीमें

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव

आयरलैंड: लॉरन टकर (c&wk), रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी (wk), मैथ्यू हम्फ्रीज़, गैविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंद्रा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, रूबेन विल्सन

यह भी पढ़ें: ENG vs NZ: तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का हुआ ऐलान, बेन स्टोक्स समेत 4 खिलाड़ियों की वापसी

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com