IND vs IRE LIVE: कब कहां और कैसे देखें भारत-आयरलैंड का पहला टी20 मैच? जानें स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट डिटेल्स
Published - 24 Jun 2026, 11:45 AM | Updated - 24 Jun 2026, 12:05 PM
IND vs IRE: टीम इंडिया आयरलैंड के दौरे पर हैं, यहां टीम इंडिया को 2 टी20 मैच खेलने हैं. यह मैच क्रमशः 26 और 28 जून को खेले जाएंगे. यह दोनों ही मुकाबले बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब स्टेडियम में खेले जाएंगे. यह मुकाबलो को आप कब कहां और कैसे फ्री में देख सकते हैं. यही हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में बताएंगे.
IND vs IRE मैच का टीवी प्रसारण सोनी नेटवर्क पर

भारत बनाम आयरलैंड टी20 मैचों का लाइव प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा. सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी. हिंदी, अंग्रेजी भाषाओं में भारत vs आयरलैंड पहले टी20 का लुफ्त उठाया जा सकता है. डीडी फ्री डिश (DD Free Dish) यूजर्स के लिए यह मैच मुफ्त में प्रसारित किया जाएगा.
शाम 6 बजे से शुरू होगा IND vs IRE मैच
भारत और विदेशों में होने वाले टी20 इंटरनेशनल मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे या फिर 7:30 बजे शुरू होते हैं. ब्रॉडकास्टर्स और क्रिकेट बोर्ड हमेशा यही कोशिश करते हैं कि मैचों का समय ऐसा रखा जाए, जिससे भारत में बैठे करोड़ों फैंस शाम को आसानी से अपना काम खत्म करने के बाद टीवी या मोबाइल पर मैच का लुत्फ उठा सकें.
हालांकि भारत और आयरलैंड (IND vs IRE) के बीच होने वाले ये दोनों टी20 मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 6:00 बजे से खेले जाएंगे. भारतीय फैंस के लिहाज से यह टाइमिंग काफी अलग होगी, क्योंकि आमतौर पर भारत में शाम 7 बजे से टी20 मुकाबले शुरू होते हैं.
इस प्रकार है दोनों टीमें
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव
आयरलैंड: लॉरन टकर (c&wk), रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी (wk), मैथ्यू हम्फ्रीज़, गैविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंद्रा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, रूबेन विल्सन
यह भी पढ़ें: शोएब अख्तर का रो-रोकर बुरा हाल, पाकिस्तान से आई निधन की खबर, क्रिकेट जगत में छाया मातम