शोएब अख्तर का रो-रोकर बुरा हाल, पाकिस्तान से आई निधन की खबर, क्रिकेट जगत में छाया मातम

Published - 24 Jun 2026, 10:08 AM | Updated - 24 Jun 2026, 10:43 AM

Shoaib Akhtar

Shoaib Akhtar: क्रिकेट की दुनिया में कुछ क्रिकेटर्स ऐसे हैं, जिनका टीम से नाता रखने से कोई फर्क नहीं पड़ता। उनके फैंस आपको दुनिया भर में मिल जाएंगे। इन खिलाड़ियों को संन्यास के बाद भी फैंस का प्यार और समर्थन मिल रहा है।

ऐसी ही फैंस फॉलोइंग पाकिस्तानी दिग्गज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) की है, जिन्होंने अपनी तूफानी गति वाली गेंदबाजी से तमाम दिग्गज बल्लेबाजों का हाल खराब कर दिया और इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज पेसर के रूप में अपनी पहचान बनाई।

पाकिस्तानी दिग्गज Shoaib Akhtar पर टूटा दुखों का पहाड़

Shoaib Akhtar 1

शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) को भारत में भी काफी प्यार मिला। हालिया समय में उनकी लोकप्रियता भारतीय फैंस के बीच कुछ विरोधी बयानों के कारण कम हो गई लेकिन उनकी काबिलियत को नकारा नहीं जा सकता है। हालांकि, इस दिग्गज पर अब दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, क्योंकि उनके करीबी शख्स का निधन हो गया है, जिन्होंने उन्हें सफल क्रिकेटर बनाने में अहम योगदान दिया था।

शोएब अख्तर के बड़े भाई का हुआ निधन

पाकिस्तान के लिए सालों तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) के बड़े भाई शाहिद अख्तर का निधन हो गया है। इसकी जानकारी खुद शोएब ने सोशल मीडिया पर दी। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 23 जून की रात सोशल मीडिया पर यह दुखद खबर साझा की।

भारत में पाकिस्तान के तमाम अकाउंट पर बैन लगा हुआ है, इसी वजह से शोएब के भी सोशल मीडिया अकाउंट भारतीय फैंस को नहीं दिखाई देते हैं। लेकिन पाकिस्तानी मीडिया ने भी अख्तर के बड़े भाई के निधन की खबर की पुष्टि की।

शाहिद अख्तर के निधन की शोएब अख्तर ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी जानकारी

शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) के सोशल मीडिया पोस्ट के स्क्रीनशॉट काफी वायरल हो रहे हैं। उनके मुताबिक इस दिग्गज ने अपने बड़े भाई के निधन की जानकारी देते हुए लिखा,

"मुझे इस बात की जानकारी देते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मेरे प्यारे बड़े भाई शाहिद अख्तर, अल्लाह के पास वापस लौट गए हैं। उनके जनाजे की नमाज 24 जून, 2026 को असर की नमाज के बाद H-8 कब्रिस्तान, इस्लामाबाद में पढ़ी जाएगी। मैं सभी से गुजारिश करता हूं कि कृपया उन्हें अपनी दुआओं में याद रखें और उन पर अल्लाह की रहमत और माफ़ी की दुआ करें।"

शोएब अख्तर ने दो करीबी शख्स खोए

'रावलपिंडी एक्सप्रेस' के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले शोएब अख्तर अपनी जिंदगी के दो सबसे अहम शख्स खो चुके हैं। जहां उन्होंने अपने बड़े भाई को खोया। वहीं, पांच साल पहले उनकी माँ का निधन भी हो चुका है। निश्चित रूप से इन दोनों को खोने से शोएब काफी दुखी होंगे और उन्हें गहरा झटका लगा होगा।

यह भी पढ़ें: मुश्किल में फंसा दिल्ली कैपिटल्स का खिलाड़ी, महिला ने लगाए गंभीर आरोप, अब जाना पड़ेगा जेल

Tagged:

Pakistan Cricket Team SHOAIB AKHTAR
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com