अभिषेक पोरेल से पहले इन 3 भारतीय खिलाड़ियों पर भी लग चुके शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोप
Table of Contents
Sexual relations under the pretext of marriage: शादी का झांसा देकर लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बनाने की घटनाएं काफी आम बात हो गई हैं। लगभग हर दिन इस तरह के मामले सामने आते हैं। हालांकि, जब इस तरह के आरोप किसी क्रिकेटर पर लगते हैं, तो मामला और बड़ा बन जाता है। ऐसा ही एक मामला दिल्ली कैपिटल्स के स्टार खिलाड़ी अभिषेक पोरेल को लेकर सामने आया है। उन पर शादी के बहाने यौन शोषण करने का आरोप लगा है।
बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल पर एक महिला ने शादी (Marriage) का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं और इसको लेकर पुलिस में शिकायत की है। महिला के मुताबिक, दोनों तीन साल तक रिश्ते में थे लेकिन फिर उनके बीच कुछ मतभेद हो गए। इसी वजह से पोरेल ने दूरी बना ली और शादी के वादे के बावजूद अब नहीं कर रहे हैं। फिलहाल इस क्रिकेटर ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
यह पहला मामला नहीं है, जब किसी क्रिकेटर पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगा है। इस लेख में हम उन 3 भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अभिषेक पोरेल से पहले इस तरह के मामले में फंस चुके हैं।
अभिषेक पोरेल से पहले इन 3 भारतीय क्रिकेटर्स पर भी Marriage के बहाने यौन शोषण करने का लग चुका है आरोप
1. यश दयाल

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्क्वाड का हिस्सा तेज गेंदबाज यश दयाल पिछले साल विवादों में आ गए। उन पर पहला मामला गाजियाबाद की एक महिला की शिकायत से जुड़ा है, जिसने शादी (Marriage) का झूठा वादा कर शोषण का आरोप लगाया।
वहीं बाद में जयपुर में एक अन्य शिकायतकर्ता ने भी गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई। यश दयाल ने आरोपों को खारिज किया है और मामले फिलहाल जांच व न्यायिक प्रक्रिया में हैं। हालांकि, इन आरोपों और जांच के कारण वह हालिया आईपीएल सीजन में खेलते नहीं नजर आए लेकिन अब उन्होंने वापसी की शुरुआत कर दी है l
2. विप्रज निगम
दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन ऑलराउंडर विप्रज निगम पर भी शादी (Marriage) का वादा कर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लग चुका है। उन पर पिछले साल उत्तर प्रदेश की एक महिला क्रिकेटर ने ये आरोप लगाया था, साथ ही रेप की भी बात कही थी। इस मामले में महिला क्रिकेटर ने पुलिस से भी शिकायत की थी। हालांकि, मामले में अभी तक कुछ खास अपडेट नहीं आया है और विप्रज भी बिना किसी परेशानी के खेल रहे हैं।
3. शिवालिक शर्मा
बड़ौदा के बल्लेबाज और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के स्क्वाड का हिस्सा रह चुके शिवालिक शर्मा भी शादी (Marriage) का झांसा देकर शारीरिक संबंध के आरोपों में फंस चुके हैं। उनके ऊपर रेप का केस चला था और जेल भी जाना पड़ा था। हालांकि, अब वो छूट गए हैं और इस साल घरेलू टीम के लिए मुकाबले भी खेले थे।
यह भी पढ़ें: IND vs IRE LIVE: कब कहां और कैसे देखें भारत-आयरलैंड का पहला टी20 मैच? जानें स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट डिटेल्स